IND vs AUS: रोहित की निगाहें धोनी के 'छक्कों' के ये दो रिकॉर्ड तोड़ने पर, वनडे सीरीज में होगा कमाल का मौका

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान एमएस धोनी के छक्कों के दो शानदार रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा

By अभिषेक पाण्डेय | Published: March 1, 2019 03:31 PM2019-03-01T15:31:31+5:302019-03-01T15:31:31+5:30

India vs Australia: Rohit Sharma looks to break MS Dhoni two records of most sixes | IND vs AUS: रोहित की निगाहें धोनी के 'छक्कों' के ये दो रिकॉर्ड तोड़ने पर, वनडे सीरीज में होगा कमाल का मौका

रोहित के पास धोनी के छक्कों के दो रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा

googleNewsNext
Highlightsरोहित शर्मा तोड़ सकते हैं धोनी के भारत के लिए सर्वाधिक वनडे, इंटरनेशनल छक्कों का रिकॉर्डधोनी ने भारत के लिए वनडे (222) और इंटरनेशनल (352) में सर्वाधिक छक्के जड़े हैं रोहित ने अब तक वनडे में 215 और इंटरनेशनल क्रिकेट में 349 छक्के जड़े हैं।

पिछले कुछ सालों के दौरान वनडे क्रिकेट रोहित शर्मा के पसंदीदा फॉर्मेट में से एक बनकर उभरा है। रोहित वनडे क्रिकेट में तीन दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं। 

अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 02 मार्च से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में रोहित की नजरें धोनी के छक्कों का दो बेहतरीन रिकॉर्ड तोड़ने पर होंगी। रोहित के इन दोनों ही रिकॉर्ड से महज कुछ कदम की दूरी पर हैं।

रोहित की नजरें धोनी के छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने पर

अभी वनडे में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में भारत के लिए सर्वाधिक 222 छक्के जड़े हैं। 

धोनी के बाद इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने वनडे में 215 छक्के जड़े हैं। धोनी ने इन 222 छक्कों में से 7 छक्के एशिया इलेवन के लिए खेलते हुए अफ्रीका इलेवन के लिए जड़े हैं। 

ऐसे में रोहित शर्मा के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज में धोनी के सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने पर होगी। 

वनडे में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम पर है, जिन्होंने 351 छक्के जड़े हैं। इस लिस्ट में 302 छक्कों के साथ वेस्टइंडीज के क्रिस गेल दूसरे, 270 छक्कों के साथ सनथ जयसूर्या तीसरे, 222 छक्कों के साथ एमएस धोनी चौथे और 215 छक्कों के साथ रोहित शर्मा पांचवें नंबर पर हैं।

वनडे में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज

शाहिद अफरीदी- 352 
क्रिस गेल- 305 
सनथ जयसूर्या- 270 
एमएस धोनी- 222
रोहित शर्मा- 215  

इंटरनेशनल क्रिकेट में भी छक्कों का रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित

वहीं रोहित के पास वनडे सीरीज के दौरान धोनी के भारत के लिए सर्वाधिक इंटरनेशनल छक्कों के रिकॉर्ड को तोड़ने का भी मौका होगा। धोनी ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक 352 छक्के जड़े हैं। धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 के दौरान 3 छक्के जड़ते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन थे। 

रोहित शर्मा ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 349 छक्के जड़े हैं और उनके पास ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के दौरान धोनी के इस रिकॉर्ड को भी पार करने का मौका रहेगा।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने अब तक टेस्ट, वनडे और टी20 में मिलाकर 506 छक्के जड़े हैं। दूसरे नंबर पर 476 छक्कों के साथ शाहिद अफरीदी, तीसरे नंबर पर 398 छक्कों के साथ ब्रैंडन मैकलम हैं। धोनी और जयसूर्या (352 छक्कों) के साथ संयुक्त रूप से चौथे और रोहित शर्मा (349 छक्के) के साथ पांचवें नंबर पर हैं।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

क्रिस गेल-506
शाहिद अफरीदी-476
ब्रैंडन मैकलम-398
एमएस धोनी-352
सनथ जयसूर्या-352
रोहित शर्मा-349

Open in app