Ind Vs SL 1st T20: भारत की 11वीं लगातार जीत, नोएडा के मावी ने किया धमाका, डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय, टीम इंडिया 1-0 से आगे

Ind Vs SL 1st T20: दीपक हुड्डा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। हुड्डा ने 23 गेंद में नाबाद 41 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें एक चौका और 4 छक्का शामिल हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 04, 2023 1:56 PM

Open in App
ठळक मुद्देअक्षर पटेल ने 20 गेंद में 31 रन की पारी खेली। श्रीलंका पर दो रन की रोमांचक जीत दर्ज की।भारत को पांच विकेट पर 162 रन तक पहुंचाया।

Ind Vs SL 1st T20: नए साल 2023 में टीम इंडिया ने जीत से शुरुआत की। उत्तर प्रदेश के नोएडा के रहने वाले शिवम मावी ने धमाका कर दिया। डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। इससे पहले बरिंदर सरन और प्रज्ञान ओझा ने 4-4 विकेट झटके थे। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है।

भारत में खेले गए टी-20 मैच में श्रीलंका के खिलाफ भारत की लगातार 11वीं जीत हैं। दीपक हुड्डा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। हुड्डा ने 23 गेंद में नाबाद 41 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें एक चौका और 4 छक्का शामिल हैं। अक्षर पटेल ने 20 गेंद में 31 रन की पारी खेली। 

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सबसे कम जीत का अंतर (रनों से)-

1 रन बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस 2012

1 रन बनाम बांग्लादेश, बेंगलुरु 2016

2 रन बनाम श्रीलंका, मुंबई 2023 *

3 रन बनाम जिम्बाब्बे, हरारे 2016

4 रन बनाम आयरलैंड, मलहाइड 2022।

भारत के लिए T20I पदार्पण पर सर्वश्रेष्ठ आंकड़ेः

4/10 बरिंदर सरन बनाम जिम्बाब्बे हरारे 2016

4/21 प्रज्ञान ओझा बनाम बांग्लादेश नॉटिंघम 2009

4/22 शिवम मावी बनाम एसएल मुंबई 2023।

पदार्पण कर रहे शिवम मावी के चार विकेट से युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज के शुरुआती टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका पर दो रन की रोमांचक जीत दर्ज की। हुड्डा और अक्षर पटेल (20 गेंद में नाबाद 31 रन) की 38 गेंद में 68 रन की अटूट साझेदारी कर भारत को पांच विकेट पर 162 रन तक पहुंचाया।

श्रीलंका की टीम आखिरी गेंद तक चले मुकाबले में 160 रन पर आउट हो गयी। मावी ने चार ओवर में  महज 22 रन खर्च कर चार सफलता हासिल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उमरान मलिक ने चार ओवर में 27 रन देकर दो विकेट लिये। श्रीलंका के स्पिनरों की शानदार गेंदबाजी के सामने भारतीय टीम 94 रन पर पांच विकेट गंवा कर मुश्किल में थी लेकिन हुड्डा ने 23 गेंद में एक चौका चार छक्के जबकि और अक्षर ने 20 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके और एक छक्का जड़ा टीम की वापसी करायी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के तेज गेंदबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई लेकिन श्रीलंका के कप्तान दासून शनाका ने 27 गेंद में तीन चौके और इतने ही छक्के जड़ित पारी से मैच में टीम की उम्मीदों को बनाये रखा। वानिंदु हसरंगा (10 गेंद में 21) और चमिका करुणारत्ने (16 में नाबाद 23 रन) ने भी आक्रामक बल्लेबाजी कर टीम को आखिर तक मैच में बनाये रखा।

आखिरी ओवर में श्रीलंका को 13 रन चाहिये के लेकिन अक्षर  ने छक्का खाने के बाद भी गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और टीम को दो रन से जीत दिला दी। भारत के लिए इशान किशन ने 29 गेंद में 37 और कप्तान हार्दिक पंड्या ने 27 गेंद में 29 रन की उपयोगी पारियां खेली।

श्रीलंका को दो ओवर में 29 रन चाहिए थे और हर्षल के ओवर में करूणारत्ने ने छक्का जड़कर 16 रन बटोरे। आखिरी ओवर में अक्षर के सामने 13 रन का बचाव करने की चुनौती थी लेकिन करुणारत्ने ने तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर रोमांच बढ़ा दिया। टीम को आखिरी तीन गेंद में पांच रन चाहिये थे लेकिन अक्षर ने धैर्य नहीं खोया।

टॅग्स :टीम इंडियाश्रीलंका क्रिकेटशिवम मावीशुभमन गिलहार्दिक पंड्यामुंबईबीसीसीआईश्रीलंका क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या