IND vs NZ World Cup 2023 Semifinal 1: गिल और रोहित की धांसू शुरुआत, पहले विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी, चौके और छक्के की बरसात, कई रिकॉर्ड टूटे

IND vs NZ World Cup 2023 Semifinal 1: भारत ने आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 ओवर में एक विकेट पर 142 रन बना लिये।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 15, 2023 3:27 PM

Open in App
ठळक मुद्देरोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए महज 50 गेंद में 71 रन की साझेदारी की।रोहित का योगदान 29 गेंद में 47 रन का रहा।केन विलियमसन को कैच देकर पवेलियन लौटे।

IND vs NZ World Cup 2023 Semifinal 1: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और उनके जोड़ीदार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल की आक्रामक पारियों के दम पर भारत ने आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल मुकाबले में बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 ओवर में एक विकेट पर 142 रन बना लिये।

रोहित और गिल ने पहले विकेट के लिए महज 50 गेंद में 71 रन की साझेदारी की जिसमें रोहित का योगदान 29 गेंद में 47 रन का रहा। भारतीय कप्तान टिम साउदी गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में केन विलियमसन को कैच देकर पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी बेखौफ पारी में चार छक्के और इतने ही छक्के लगाये।

गिल ने 13वें ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर टीम के रनों का शतक पूरा किया। उन्होंने अगले ओवर में रचिन रविंद्र के खिलाफ एक रन दौड़कर 41 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

पारी की 15वें ओवर के बाद गिल 52 गेंद में 65 रन जबकि विराट कोहली 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। गिल ने अब तब सात चौके और एक छक्का लगाया है जबकि कोहली ने 17 गेंद की पारी में दो चौके जड़े। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 61 गेंद में 68 रन जोड़ लिये है। 

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपरोहित शर्माशुभमन गिलविराट कोहलीन्यूजीलैंड क्रिकेट टीमटीम इंडियामुंबई

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या