IND VS ENG: यशस्वी भव: सहवाग, धवन क्लब में शामिल, इंग्लैंड गेंदबाजों को कूटे, चौके-छक्कों की बरसात

IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल का बल्ला खूब बरसा है। जहां दूसरे भारतीय खिलाड़ी एक एक रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे।

By धीरज मिश्रा | Published: February 02, 2024 5:04 PM

Open in App
ठळक मुद्दे2004 में पाकिस्तान के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग ने 228 रन बनाएशिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में 190 रन बनाएसाल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने 179 रन बनाए

IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल का बल्ला खूब बरसा है। जहां दूसरे भारतीय खिलाड़ी एक एक रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे। वहीं इस युवा बल्लेबाज ने अंग्रेजों के गेंदबाजों को खूब कूटा है।

इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यशस्वी ने पहले दिन में 257 गेंदों का सामना किया और शानदार 179 रन बनाए। यशस्वी ने इस दौरान, 17 चौके-और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। भारत ने पहले दिन 93 ओवर में 6 विकेट खोकर 336 रन बनाए।

कप्तान रोहित शर्मा 14, शभमन गिल 34, श्रैयस अय्यर 27, रजत पाटिदार 32, अश्रर पटेल 27, श्रीकर भरत 17 और यशस्वी जायसवाल के साथ आर अश्विन 5 रन बनाकर क्रीज पर अभी मौजूद हैं। बताते चले कि यशस्वी ने इस मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से कई रिकॉर्ज भी दर्ज किए। चलिए आपको समझाते हैं।

सहवाग, धवन क्लब में शामिल हुए जायसवाल

टेस्ट मैच के पहले दिन में भारत के लिए साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग ने 228 रन बनाए। साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सहवाग ने 195 रन बनाए। वसीम जाफर ने साल 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ 192 रन बनाए।

शिखर धवन ने साल 2017 में 190 रन बनाए। साल 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वीरेंद्र सहवाग ने 180 रन बनाए। साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने 179 रन बनाए।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

चैन्नई में साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ करुण नायर ने 232 रन बनाए। 1979 में सुनील गावस्कर ने 179 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल ने साल 2024 में 179 रन बनाए। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने साल 1990 में 175 रन बनाए।

टॅग्स :भारत vs इंग्लैंडयशस्वी जायसवालवीरेंद्र सहवागशिखर धवन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या