IND vs ENG, 5th Test: जायसवाल ने एक भारतीय टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रनों के मामले में विराट कोहली को छोड़ा पीछे

IND vs ENG, 5th Test: जायसवाल अब सुनील गावस्कर के 774 रनों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच रहे हैं, जो एक टेस्ट श्रृंखला में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक है।

By रुस्तम राणा | Published: March 07, 2024 4:20 PM

Open in App

IND vs ENG, 5th Test:  धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच के दौरान स्टार भारतीय युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 732 रन बनाकर विराट कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। जायसवाल अब सुनील गावस्कर के 774 और 732 रनों के रिकॉर्ड के पीछेो हैं, जो एक टेस्ट श्रृंखला में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक है। जायसवाल ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की पहली पारी में आउट होने से पहले 57 रनों की पारी खेली।  

किसी भारतीय द्वारा टेस्ट श्रृंखला में सर्वाधिक रन

सुनील गावस्कर - 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 774 रन सुनील गावस्कर - 1979 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 732 रनयशस्वी जायसवाल - 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ 712* रन  विराट कोहली - 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 692 रन विराट कोहली - 2016-17 में इंग्लैंड के खिलाफ 655 रन

इसके अलावा 22 वर्षीय गावस्कर और चेतेश्वर पुजारा के संयुक्त रिकॉर्ड को तोड़ते हुए, 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले सबसे तेज़ भारतीय बल्लेबाज भी बन गए। जयसवाल ने अपने 9वें टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की, जबकि गावस्कर और पुजारा दोनों ने 11 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन अर्धशतक से पहले जायसवाल कोहली के साथ 655 रनों की बराबरी पर थे। भारत के पूर्व कप्तान ने दिसंबर 2016 से यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

आपको बता दें कि पहले दिन स्टंप्स तक भारत ने 1 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं, जो इंग्लैंड की पहली पारी के 218 रनों से सिर्फ 83 रन पीछे है। कप्तान रोहित शर्मा (52*) और शुबमन गिल (26*) दूसरे दिन भारत की पारी की शुरुआत करेंगे।

टॅग्स :यशस्वी जायसवालसुनील गावस्करविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या