IND vs ENG: वॉशिंगटन सुंदर उड़ा रहे थे छक्के, ड्रेसिंग रूम में उछल रहे थे विराट कोहली, वीडियो वायरल

India vs England, 1st Test: वॉशिंगटन सुंदर के बल्ले से एक के बाद एक छक्का निकलता देख कोहली का मुंह खुला का खुला रह गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By अमित कुमार | Published: February 08, 2021 3:09 PM

Open in App
ठळक मुद्देइंग्लैंड के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर ने भारतीय टीम को मुसीबत से निकालने का काम किया।वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 85 रनों की पारी खेली। सुंदर की पारी की बदौलत भारतीय टीम 300 से अधिक रन बनाने में कामयाब रही।

IND vs ENG, 1st Test, England tour of India, 2021: भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम ऑल आउट हो गई। इंग्लैंड के पहली पारी के 578 रन के जवाब में भारत 95.5 ओवर में 337 रन पर ही सिमट गया लेकिन जो रूट की टीम ने मेजबान टीम को फॉलोआन नहीं देने का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम अब दूसरी पारी खेलकर भारत को बड़ा टारगेट देना चाहेगी। 

भारतीय टीम की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने 138 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान सुंदर ने 12 चौके और 2 छक्के भी लगाए। सुंदर की पारी की बदौलत ही भारतीय टीम 300 से अधिक रन बनाने में सफल रही। जेम्स एंडरसन और जो रूट की गेंद पर सुंदर ने छक्के लगाए। सुंदर का यह शॉट देख ड्रेसिंग रूम में बैठे विराट कोहली भी हैरान रह गए। 

ऋषभ पंत ने 91 और चेतेश्वर पुजारा ने बनाए 73 रन

भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर 85 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि कल ऋषभ पंत ने 91 और चेतेश्वर पुजारा ने 73 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड की ओर से डॉम बेस सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 77 रन देकर चार विकेट चटकाए। जेम्स एंडरसन (46 रन पर दो विकेट), जोफ्रा आर्चर (75 रन पर दो विकेट) और जैक लीच (105 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट हासिल किए। 

पहले टेस्ट शतक से चूके वॉशिंगटन

स्थानीय खिलाड़ी वॉशिंगटन हालांकि अपने पहले टेस्ट शतक तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने 138 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के मारे तथा अश्विन (31) के साथ सातवें विकेट के लिए 80 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। वाशिंगटन उस समय क्रीज पर अकेले रह गए जब एंडरसन की गेंद पर बेन स्टोक्स ने स्लिप में शानदार कैच लपकते हुए भारत की पारी का अंत किया। 

टॅग्स :वॉशिंगटन सुंदरविराट कोहलीभारत vs इंग्लैंडक्रिकेट

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या