HighlightsIND vs BAN, 2nd Test Live: भारत बनाम बांग्लादेश लाइव स्कोरIND vs BAN, 2nd Test Live: दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में, यहां देखें लाइव मैच
India vs Bangladesh, 2nd Test Score: ग्रीन पार्क में आज दूसरे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा, हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। पिच थोड़ी नरम लग रही है, इसलिए हमें जल्दी बढ़त बनानी होगी और हम चाहते हैं कि हमारे तीन तेज गेंदबाज इसका फायदा उठाएं। आज कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से बड़ी पारी की उम्मीद कर रहा भारत शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में बांग्लादेश पर अपना दबदबा कायम रखते हुए दो मैच की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा। भारत ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन के ऑलराउंड खेल, शुभमन गिल के शतक, रविंद्र जडेजा की अच्छी बल्लेबाजी तथा ऋषभ पंत के वापसी पर किए गए शानदार प्रदर्शन की मदद से बड़ी जीत हासिल की थी।
27 Sep, 24 : 01:59 PM
IND vs BAN, 2nd Test Live:
27 Sep, 24 : 01:57 PM
IND vs BAN, 2nd Test Live:
27 Sep, 24 : 01:57 PM
IND vs BAN, 2nd Test Live: दूसरा टेस्ट मैच लाइव, बांग्लादेश का स्कोर 94/3
27 Sep, 24 : 12:45 PM
IND vs BAN, 2nd Test Live: दूसरा टेस्ट मैच लाइव, बांग्लादेश का स्कोर 74/2
27 Sep, 24 : 10:13 AM
IND vs BAN, 2nd Test Live: बांग्लादेश में हुए दो बदलाव, नाहिद और तस्कीन बाहर, तैजुल और खालिद अंदर
IND vs BAN, 2nd Test Live: दूसरे टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश टीम में दो बदलाव हुए हैं। इस मैच में नाहिद और तस्कीन नहीं खेल रहे हैं। तैजुल और खालिद खेल रहे हैं। बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, खालिद अहमद
27 Sep, 24 : 10:09 AM
IND vs BAN, 2nd Test Live: दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं
IND vs BAN, 2nd Test Live: भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
27 Sep, 24 : 10:04 AM
IND vs BAN, 2nd Test Live: भारत ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का विकल्प चुना
IND vs BAN, 2nd Test Live: दूसरे टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा, हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। पिच थोड़ी नरम लग रही है, इसलिए हमें जल्दी बढ़त बनानी होगी और हम चाहते हैं कि हमारे तीन तेज गेंदबाज इसका फायदा उठाएं।
27 Sep, 24 : 09:12 AM
IND vs BAN, 2nd Test Live: उटफील्ड गीली होने के कारण टॉस में देरी
IND vs BAN, 2nd Test Live: IND vs BAN, 2nd Test Live: कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में भारत-बांग्लादेश के बीच आज से दूसरा टेस्ट खेला जाना है। लेकिन उटफील्ड गीली होने के कारण टॉस में देरी है और अभी भी बादल छाए हुए हैं। मुरली कार्तिक का मानना है कि यह काली मिट्टी की पिच है। परंपरागत रूप से यहाँ की पिचें धीमी और नीची रही हैं। पहली पारी में रन स्कोरिंग अधिक होती है और खेल आगे बढ़ने के साथ स्कोर कम होता जाता है। गेंदबाजों को कुछ मूवमेंट पाने के लिए इसमें पर्याप्त भूसे के रंग की घास है।