Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धोनी ने की धमाकेदार वापसी, जमाई लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी

Ind vs Aus: हाल के दिनों में लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शानदार वापसी की है।

By सुमित राय | Published: January 18, 2019 3:39 PM

Open in App

हाल के दिनों में लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने शानदार वापसी की है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतकीय पारी खेली है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। यह धोनी ने वनडे करियर का 70वां अर्धशतक है। इसके लिए उन्होंने 74 गेंदें खेली।

इससे पहले धोनी ने ऐडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में 55 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उस मैच में धोनी ने 54 गेंदों की अपनी पारी में 2 छक्के भी लगाए थे।

धोनी ने सिडनी में खेले गए पहले वनडे मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। पहले वनडे में धोनी की पारी काफी धीमी थी और उन्होंने 96 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली थी।

विकेटकीपिंग में बनाया था रिकॉर्ड

इससे पहले धोनी ने विकेटकीपिंग में भी रिकॉर्ड बनाया था। युजवेंद्र चहल की गेंद पर शॉन मार्श को स्टंप करने के साथ ही धोनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा स्टंप आउट करने वाले विकेटकीपर बन गए। धोनी की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह 17वीं स्टंपिंग थी।

हालांकि धोनी के नाम श्रीलंका के खिलाफ भी सबसे ज्यादा स्टंप्ड आउट करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 24 स्टंप्ड आउट किए हैं। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ धोनी ने वनडे क्रिकेट में 16 स्टंप किए हैं।

इसके अलावा एमएस धोनी के ही नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 187 स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। वनडे में भी उनके नाम सबसे ज्यादा 117 स्टंपिंग हैं।

टॅग्स :एमएस धोनीभारत Vs ऑस्ट्रेलियाक्रिकेट रिकॉर्ड

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या