IND vs AUS: मोहम्मद शमी ने कोहली, द्रविड़ और केएल राहुल जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा, बल्ले से हासिल की ये खास उपलब्धि

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अबतक 24, राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 22, केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में 17, चेतेश्व पुजारा ने 15 और वीवीएस लक्ष्मण ने 5 छक्के जड़े हैं। ऐसे में अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाने वाले शमी ने बल्ले से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

By शिवेंद्र राय | Published: February 11, 2023 1:53 PM

Open in App
ठळक मुद्देमोहम्मद शमी ने 47 गेंद 37 बनाएशमी के टेस्ट क्रिकेट में 25 छक्के पूरे हो गएटेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में कोहली, द्रविड़, केएल राहुल से आगे निकले

नागपुर: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने एक खास उपलब्धि हासिल की। शमी ने अक्षर पटेल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई और  47 गेंद 37 बनाए। इस दौरान शमी ने 3 छक्के लगाए।

तीन छक्कों के साथ ही शमी के टेस्ट क्रिकेट में  25 छक्के पूरे हो गए और अब वह टेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली, राहुल द्रविड़, केएल राहुल, वीवीएस लक्ष्मण और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गजों से आगे निकल गए हैं। 

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में अबतक 24, राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 22, केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट में 17, चेतेश्व पुजारा ने 15 और वीवीएस लक्ष्मण ने 5 छक्के जड़े हैं। ऐसे में अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाने वाले शमी ने बल्ले से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।

मोहम्मद शमी ने 47 गेंद 37 बनाए ऐसे समय बनाए जब टीम को इसकी सख्त जरूरत थी। उनकी पारी के दम पर भारत ने पहली पारी में 400 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया पर 223 रन की बढ़त हासिल की। अगर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्कों की बात करें तो भारत के लिए सबसे ज्यादा 107 छक्के वीरेंद्र सहवाग ने जड़े हैं। धोनी के नाम  78 छक्के, सचिन तेंदुलकर के नाम 69 और रोहित शर्मा के नाम 66 छक्के दर्ज हैं। विश्व में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड इंगलैंड बेन स्टोक्स और न्यूजीलैंड ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम है। दोनों ने 107 छक्के जड़े हैं। हालांकि बेन स्टोक्स अब भी सक्रिय रूप से क्रिकेट खेल रहे हैं इसलिए वह मैक्कुलम से आगे निकल सकते हैं। 

बता दें कि नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन टेस्ट क्रिकेट में रविचंद्रन अश्विन ने 11वीं बार डेविड वार्नर को आउट किया। समाचार लिखे जाने तक 75 रन पर आस्ट्रेलिया के 8 विकेट गिर गए हैं। भारत अब पारी की जीत के बेहद नजदीक है।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाविराट कोहलीटेस्ट क्रिकेटराहुल द्रविड़केएल राहुल
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या