IND-NZ Champions Trophy 2025 Final: 9 मार्च को टक्कर, दुबई में भारत के सामने न्यूजीलैंड, 'चोकर्स' दक्षिण अफ्रीका का सपना टूटा

IND-NZ Champions Trophy 2025 Final: न्यूजीलैंड ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना भारत से होगा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 5, 2025 22:34 IST2025-03-05T22:22:14+5:302025-03-05T22:34:13+5:30

IND-NZ Champions Trophy 2025 New Zealand won 50 runs Final live score Take title clash March 9 New Zealand vs India in Dubai Chokers South Africa's dream broken | IND-NZ Champions Trophy 2025 Final: 9 मार्च को टक्कर, दुबई में भारत के सामने न्यूजीलैंड, 'चोकर्स' दक्षिण अफ्रीका का सपना टूटा

file photo

HighlightsIND-NZ Champions Trophy 2025 Final: पूरे मैच में रोहित की टीम एक भी मैच में हारी नहीं है।IND-NZ Champions Trophy 2025 Final: फाइनल में कीवी टीम के सामने रोहित शर्मा की टीम है। IND-NZ Champions Trophy 2025 Final: न्यूजीलैंड की टीम को भारत ने ग्रुप-चरण में मात दी है। 

IND-NZ Champions Trophy 2025 Final: लो जी दो टीम फाइनल में पहुंच गई। समय नोट कर लो। 9 मार्च को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खिताबी टक्कर के लिए टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड की टीम है। सलामी बल्लेबाज रचिन रविंद्र और केन विलियमसन के शतक से न्यूजीलैंड ने आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ छह विकेट पर 362 रन बनाए, जो टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वोच्च स्कोर है। अफ्रीकी टीम सस्ते में निपट गई और 'चोकर्स' दक्षिण अफ्रीका का सपना टूट गया। न्यूजीलैंड ने अफ्रीकी टीम को 50 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

   

दक्षिण अफ्रीका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 312 रन बना सकी। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने शानदार शतकीय पारी खेली, टीम को जीत नहीं दिला सके। मिलर ने 67 गेंद में नाबाद 100 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। कीवी खिलाड़ी रचिन रविंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। रचिन रविंद्र ने 108 रन बनाने के बाद 1 विकेट भी अपने नाम किया।

     

फाइनल में कीवी टीम के सामने रोहित शर्मा की टीम है। पूरे मैच में रोहित की टीम एक भी मैच में हारी नहीं है। वहीं न्यूजीलैंड की टीम को भारत ने ग्रुप-चरण में मात दी है। सोलह महीने पहले वनडे विश्व कप फाइनल में और चौदह साल से आईसीसी टूर्नामेंटों के नॉकआउट मुकाबलों में मिली हर हार का बदला चुकता करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर पांचवीं बार फाइनल में प्रवेश किया है।

  

रविंद्र (108 रन, 101 गेंद, 13 चौके, एक छक्का) और विलियमसन (102 रन, 94 गेंद, 10 चौके, दो छक्के) ने शतक जड़ने के अलावा दूसरे विकेट के लिए 164 रन की साझेदारी की। ग्लेन फिलिप्स (नाबाद 49, 27 गेंद) और डेरिल मिचेल (49 रन, 37 गेंद) ने अंत में पांचवें विकेट के लिए 30 गेंद में 57 रन जोड़कर टीम का स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया।

 

टीम ने अंतिम 10 ओवर में 112 रन जोड़े। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 72 रन देकर तीन विकेट चटकाए। कागिसो रबादा ने 70 रन पर दो विकेट हासिल किए। सेमीफाइनल के साथ ही पाकिस्तान में चैंपियन्स ट्रॉफी का अंत हो गया। अब फाइनल नौ मार्च को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद रविंद्र और विल यंग (21) ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़कर टीम को सतर्क शुरुआत दिलाई। एनगिडी ने आठवें ओवर में यंग को एडेन मार्करम के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। अपने शुरुआती छह ओवरों में सिर्फ 32 रन देने के बाद एनगिडी ने अंतिम ओवरों में खूब रन लुटाए।

रविंद्र ने इसके बाद विलियमसन के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को काफी परेशान किया। दोनों ने कई आकर्षक शॉट खेले और 25 ओवर से अधिक तक दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा। बांग्लादेश के खिलाफ 112 रन बनाने रविंद्र ने मौजूदा चैंपियन्स ट्रॉफी में अपना दूसरा और आईसीसी टूर्नामेंट में अपना पांचवां शतक पूरा किया।

उन्होंने रबादा की गेंद पर दो रन के साथ 93 गेंद में 100 रन के आंकड़े को छुआ। रबादा ने रविंद्र को विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन के हाथों कैच कराके इस बड़ी साझेदारी का अंत किया। विलियमसन ने भी वियान मुल्कर पर चौके के साथ 91 गेंद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरा और एकदिवसीय क्रिकेट में 15वां शतक पूरा किया लेकिन इसी ओवर में एनगिडी को कैच दे बैठे।

टॉम लैथम सिर्फ चार रन बनाने के बाद रबादा की गेंद पर बोल्ड हो गए, जिसके बाद ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और स्कोर 350 रन के पार पहुंचाया। मिचेल ने 45वें ओवर में एनगिडी की लगातार गेंदों पर छक्का और दो चौके मारे, जबकि अगले ओवर में फिलिप्स मार्को यानसेन पर चार चौके जड़े। मिचेल एनगिडी की गेंद पर रबादा को कैच देकर एक रन से अर्धशतक से चूक गए।

Open in app