डेविड वॉर्नर के शतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के मैच में बांग्लादेश को 48 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया 6 मैचों में पांचवीं जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम की ये 6 मैचों में तीसरी हार है और उसके लिए सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो गई है।
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए डेविड वॉर्नर की 166 रन की पारी की मदद से 50 ओवर में 381/5 का स्कोर बनाया, इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 333 रन ही बना सकी और 48 रन से हार गई।
ICC World Cup 2019: Points Table: कौन सी टीम है कहां
ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 मैचों में 5 जीत और 10 अंकों के साथ टॉप पर है। इसके बाद 5 मैचों में 4 जीत और 9 अंकों के साथ न्यूजीलैंड है। इंग्लैंड की टीम 5 मैचों में 4 जीत के साथ तीसरे, भारतीय टीम 4 मैचों में 3 जीत और 7 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। अब तक खेले जा चुके 26 मैचों के बाद ये चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचने की सबसे प्रबल दावेदार नजर आ रही है।
इसके बाद 6 मैचों में 2 मैच जीतने वाली बांग्लादेश का नंबर है, श्रीलंका 5 मैचों में एक जीत के साथ छठे, वेस्टइंडीज 5 मैचों में एक जीत के साथ सातवें, दक्षिण अफ्रीका 6 मैचों में एक जीत के साथ आठवें, पाकिस्तान 5 मैचों में एक जीत के साथ नौवें और अफगानिस्तान की टीम सभी पांचों मैच गंवाते हुए आखिरी पायदान पर है।
टीम | मैच | जीत | हार | टाई | कोई परिणाम नहीं | अंक | नेट रन रेट |
ऑस्ट्रेलिया | 6 | 5 | 0 | 0 | 0 | 10 | +0.849 |
न्यूजीलैंड | 5 | 4 | 0 | 0 | 1 | 9 | +1.591 |
इंग्लैंड | 5 | 4 | 1 | 0 | 0 | 8 | +1.862 |
भारत | 4 | 3 | 0 | 0 | 1 | 7 | +1.029 |
बांग्लादेश | 6 | 2 | 3 | 0 | 1 | 5 | -0.407 |
श्रीलंका | 5 | 1 | 2 | 0 | 2 | 4 | -1.778 |
वेस्टइंडीज | 5 | 1 | 3 | 0 | 1 | 3 | +0.272 |
दक्षिण अफ्रीका | 6 | 1 | 4 | 0 | 1 | 3 | -0.193 |
पाकिस्तान | 5 | 1 | 3 | 0 | 1 | 3 | -1.933 |
अफगानिस्तान | 5 | 0 | 5 | 0 | 0 | 0 | -2.089 |
ICC World Cup 2019: टॉप-10 बल्लेबाज
1.डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया)-447 रन2.शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)-425 रन3.एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)-396 रन4.जो रूट (इंग्लैंड)-367 रन5.रोहित शर्मा (भारत)-319 रन6.इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)-249 रन7.स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)-244 रन8.मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश)-244 रन9.केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड)-225 रन10.जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड)-218 रन
ICC World Cup 2019: टॉप-10 गेंदबाज
1.मिशेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)-15 विकेट2.मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान)-13 विकेट3.जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)-13 विकेट4.लोकी फर्ग्युसन (न्यूजीलैंड)-11 विकेट5.पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)-11 विकेट6.क्रिस मॉरिस (दक्षिण अफ्रीका)-9 विकेट7.मार्क वुड (इंग्लैंड)-9 विकेट8.मोहम्मद सैफुद्दीन (बांग्लादेश)-9 विकेट9.इमरान ताहिर (दक्षिण अफ्रीका)-8 विकेट10.मुस्तफिजुर रहमान (बांग्लादेश)-8 विकेट