ICC World Cup 2019, IND vs AUS: भारत के नाम हुआ विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड

ICC World Cup 2019, India vs Australia: भारत को इस मुकाम तक पहुंचाने में शिखर धवन का योगदान रहा। धवन ने 9 जून को लंदन में खेलते हुए 109 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 109 रन बनाए। 

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 09, 2019 6:01 PM

Open in App

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप-2019 के 14वें मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने 27वीं बार विश्व कप में शतक लगाया। यानी भारत की ओर से क्रिकेट के महाकुंभ में 27वीं बार बल्लेबाजों ने सेंचुरी ठोकी। भारत को इस मुकाम तक पहुंचाने में शिखर धवन का योगदान रहा। धवन ने 9 जून को लंदन में खेलते हुए 109 गेंदों में 16 चौकों की मदद से 109 रन बनाए। 

भारत के बाद अब तक विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया 26, जबकि श्रीलंका की ओर से 23 बार सेंचुरी लग चुकी है। वहीं साउथ अफ्रीका/ पाकिस्तान/ इंग्लैंड 14-14 बार ये कारनामा कर चुके हैं।

विश्व कप में किसी टीम द्वारा सर्वाधिक शतक:27 भारत26 ऑस्ट्रेलिया23 श्रीलंका17 वेस्टइंडीज15 न्यजीलैंड14 साउथ अफ्रीका/ पाकिस्तान/ इंग्लैंड

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाआईसीसी वर्ल्ड कपविराट कोहलीरोहित शर्माएरॉन फिंचएमएस धोनीशिखर धवनसचिन तेंदुलकरसौरव गांगुली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या