Women's T20 WC, Ind vs SL: भारतीय टीम ने लगाया जीत का चौका, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

Women's T20 WC, Ind vs SL Live Update: भारतीय महिला और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेले गए मैच का लाइव अपडेट...

By सुमित राय | Updated: February 29, 2020 12:57 IST2020-02-29T09:03:25+5:302020-02-29T12:57:40+5:30

ICC Women's T20 WC, Ind vs SL Live Update: India Women vs Sri Lanka Women Live Update and score | Women's T20 WC, Ind vs SL: भारतीय टीम ने लगाया जीत का चौका, श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप, भारत vs श्रीलंका लाइव अपडेट

googleNewsNext

राधा यादव (4 विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद शेफाली वर्मा (47) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के अपने आखिरी लीग मुकाबले में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया।

भारतीय महिला टीम की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है और टीम पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था। इसके बाद भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 18 और न्यूजीलैंड को 4 रनों से मात दी थी।

इस मैच में श्रीलंका महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने उन्हें बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 113 रन ही बना पाई। 114 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 14.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

राधा यादव ने शानदार गेंदबाजी की और 23 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया। राजेश्वरी ने भी अच्छी गेंदबाजी की और 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट अपने नाम किया। इसके अलवा दीप्ति शर्मा ने 4 ओवर में 16 रन, शिखा पाण्डेय ने 4 ओवर में 35 रन और पूनम यादव ने 4 ओवर में 20 रन देकर एक-एक विकेट लिया।

भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन अर्धशतक बनाने से तीन रनों से चूक गईं। शेफाली ने 34 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुईं। इसके अलावा स्मृति मंधाना ने 17 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 15 रन बनाए। जबकि जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ने नाबाद 15-15 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत (प्लेइंग इलेवन) : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पाण्डेय, राधा यादव, पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन) : चमारी अटापट्टू (कप्तान), उमेशा तिमासिनी, हसीनी परेरा, हंसिमा करुणारत्ने, शशिकला श्रीवर्धने, हर्षिता मडावी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहरी, सत्या संदीपनी और उदेशिका प्रबोधनी।

29 Feb, 20 : 12:13 PM

भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

114 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 14.4 ओवर में 3 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। भारत की ओर से अंत के ओवर में जेमिमा रोड्रिग्स ने 15 गेंदों में नाबाद 15 और दीप्ति शर्मा ने 13 गेंदों में 15 रनों की नाबाद पारी खेली।

29 Feb, 20 : 11:56 AM

शेफाली वर्मा 47 रन बनाकर आउट

11वें ओर की चौथी गेंद पर शेफाली वर्मा रन आउट होकर पवेलियन लौटीं और अर्धशतक बनाने से चूक गईं। शेफाली 34 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 47 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 10.4 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 88 रन।

29 Feb, 20 : 11:52 AM

हरमनप्रीत कौर 15 रन बनाकर आउट

10वें ओवर की चौथी गेंद पर शशिकला श्रीवर्धने ने हरमनप्रीत कौर को आउट कर भारत को दूसरा झटका दिया। हरमनप्रीत 14 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

29 Feb, 20 : 11:32 AM

स्मृति मंधाना 17 रन बनाकर पवेलियन लौटीं

5वें ओवर की चौथी गेंद पर उदेशिका प्रबोधनी ने स्मृति मंधाना को आउट कर भारतीय टीम को पहला झटका दिया। स्मृति 12 गेंदों में तीन चौके की मदद से 17 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 4.4 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 34 रन।

29 Feb, 20 : 11:14 AM

शेफाली वर्मा-स्मृति मंधाना ने शुरू की पारी

भारतीय महिला टीम की ओर से शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शुरू की पारी। श्रीलंका की ओर से उदेशिका प्रबोधनी ने गेंदाजी की शुरुआत की।

29 Feb, 20 : 10:57 AM

श्रीलंका ने भारत को दिया 114 रनों का लक्ष्य

20 ओवर में श्रीलंकाई महिला टीम ने 9 विकेट गंवाकर 113 रन बनाया और भारत के सामने 114 रनों का लक्ष्य रखा है।

29 Feb, 20 : 10:54 AM

शिखा पाण्डेय ने भारत को दिलाई 9वीं सफलता

20वें ओवर की पहली गेंद पर शिखा पाण्डेय ने सत्या संदीपनी को आउट कर भारत को 9वीं सफलता दिलाई। सत्या संदीपनी खाता भी नहीं खोल पाईं। 19.1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 9 विकेट के नुकसान पर 104 रन।

29 Feb, 20 : 10:53 AM

पूनम यादव ने भारत को दिलाई 8वीं सफलता

19वें ओवर की आखिरी गेंद पर पूनम यादव ने नीलाक्षी डी सिल्वा को आउट कर भारत को 8वीं सफलता दिलाई। नीलाक्षी 12 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

29 Feb, 20 : 10:37 AM

राधा यादव ने भारत को दिलाई सातवीं सफलता

16वें ओवर की दूसरी गेंद पर राधा यादव ने अनुष्का संजीवनी को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। अनुष्का 3 गेंदों में एक रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 15.2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 80 रन।

29 Feb, 20 : 10:32 AM

राजेश्वरी गायकवाड़ ने भारत को दिलाई छठी सफलता

15वें ओवर की चौथी गेंद पर राजेश्वरी गायकवाड़ ने शशिकला श्रीवर्धने को आउट कर भारत को छठी सफलता दिलाई। शशिकला श्रीवर्धने 12 गेंदों में दो चौके की मदद से 13 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 14.4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 78 रन।

29 Feb, 20 : 10:29 AM

श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी

14वें ओवर की चौथी गेंद पर राधा यादव ने हंसिमा करुणारत्ने को बाउंड्री पर वेदा कृष्णमूर्ती के हाथों कैच कराया। वेदा ने शानदार कैच लेकर हंसिमा को आउट किया। हंसिमा 19 गेंदों में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 13.4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 75 रन।

29 Feb, 20 : 10:19 AM

राधा यादव ने भारत को दिलाई चौथी सफलता

11वें ओवर की तीसरी गेंद पर राधा यादव ने हसीनी परेरा को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। हसीनी परेरा 9 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 10.3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर चार विकेट के नुकसान 59 रन।

29 Feb, 20 : 10:09 AM

राधा यादव ने भारत को दिलाई तीसरी सफलता

9वें ओवर की तीसरी गेंद पर राधा यादव ने चमारी अटापट्टू को आउट कर भारत को दिलाई तीसरी सफलता। चमारी अटापट्टू 24 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 8.3 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 48 रन।

29 Feb, 20 : 10:05 AM

राजेश्वरी गायकवाड़ ने भारत को दिलाई दूसरी सफलता

8वें ओवर की पहली गेंद पर राजेश्वरी गायकवाड़ ने हर्षिता मडावी को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। हर्षिता मडावी 17 गेंदों में एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 7.1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 42 रन।

29 Feb, 20 : 09:41 AM

दीप्ति शर्मा ने भारत को दिलाई पहली सफलता

तीसरे ओवर की पहली गेंद पर दीप्ति शर्मा ने उमेशा तिमासिनी को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। उमेशा तिमासिनी 5 गेंदों में सिर्फ 2 रन ही बना पाईं। 2.1 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 12 रन।

29 Feb, 20 : 09:32 AM

उमेशा तिमासिनी-हसीनी परेरा ने शुरू की पारी

श्रीलंका महिला टीम की ओर से उमेशा तिमासिनी और हसीनी परेरा ने पारी शुरू की। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

29 Feb, 20 : 09:18 AM

दोनो टीमें इस प्रकार हैं -

भारत (प्लेइंग इलेवन) : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पाण्डेय, राधा यादव, पूनम यादव और राजेश्वरी गायकवाड़।

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन) : चमारी अटापट्टू (कप्तान), उमेशा तिमासिनी, हसीनी परेरा, हंसिमा करुणारत्ने, शशिकला श्रीवर्धने, हर्षिता मडावी, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), नीलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहरी, सत्या संदीपनी और उदेशिका प्रबोधनी।

29 Feb, 20 : 09:07 AM

सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है भारतीय टीम

भारतीय टीम ने अब तक खेले अपने तीनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है। भारत ने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 17, दूसरे मैच में बांग्लादेश को 18 और तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 4 रनोंं से मात दी थी।

29 Feb, 20 : 09:04 AM

श्रीलंका को टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला

श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ने भारतीय महिला टीम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

Open in app