महिला क्रिकेटर का खुलासा, अर्जुन तेंदुलकर दे चुके सिर पर बाउंसर मारने की धमकी

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डैनियल वैट काफी अच्छे दोस्त हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: June 17, 2020 2:53 PM

Open in App
ठळक मुद्देडेनियल के मुताबिक अब अर्जुन की गेंदबाजी का सामना करना मुश्किल।अर्जुन दे चुके डेनियल वैट को बाउंसर मारने की धमकी।

इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वैट ने खुलासा किया है कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर उनके सिर पर बाउंसर मारने की वॉर्निंग दे चुके हैं। डेनियल ने ये खुलासा क्रिकेट.कॉम से बातचीत के दौरान किया है।

डेनियल वैट पहली बार सचिन और अर्जुन से लॉर्ड्स मैदान पर मिली थीं। वह बताती हैं, "ये शायद 2009 या 2010 की बात है, मैं एमसीसी यंग क्रिकेटर्स के साथ थी, जब वो नेट्स में प्रैक्टिस कर रहे थे। मैं नेट्स पर गई और हेलो कहकर खुद का परिचय दिया। अर्जुन तब 10 साल का होगा।"

अर्जुन तेंदुलकर और डेनियल वैट दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।" title="अर्जुन तेंदुलकर और डेनियल वैट दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।"/>
अर्जुन तेंदुलकर और डेनियल वैट दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

वैट ने कहा 'अर्जुन जब लॉर्ड्स पर प्रैक्टिस के लिए आते हैं तो मैं उनसे नेट में बॉलिंग के लिए कहती हूं। अब अर्जुन की स्पीड काफी बढ़ गई है। अर्जुन हमेशा कहते हैं कि मैं आपके सिर पर बाउंसर मारूंगा।अब मैं नहीं चाहती हूं कि वह मुझे और गेंदबाजी करें। अब उनका सामना करना खतरनाक होता जा रहा है।"

जॉनी बेयरस्टो भी हो चुके चोटिल: अर्जुन तेंदुलकर नेट प्रैक्टिस के दौरान यॉर्कर पर इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बेयरस्टो को भी चोटिल कर चुके हैं। बेयरस्टो को इसकी वजह से प्रैक्टिस छोड़कर वापस तक लौटना पड़ा था।

डेनियल वैट का प्रदर्शन: मार्च 2010 में इंग्लैंड की ओर से डेब्यू करने वालीं 29 वर्षीय डेनियल 74 वनडे मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक की मदद से 1028 रन बना चुकी हैं। वहीं 109 टी20 मुकाबलों में दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 1588 रन जड़े हैं। इस फॉर्मेट में वह 2 सेंचुरी और 7 फिफ्टी लगा चुकी हैं। डेनियल अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अब तक कुल 53 शिकार कर चुकी हैं।

नेट सेशन के दौरान वैट की अर्जुन से मुलाकात हुई थी।

पिता बल्लेबाज, तो गेंदबाज हैं अर्जुन तेंदुलकर: बात अगर 24 सितंबर 1999 को जन्मे अर्जुन तेंदुलकर की करें, तो लेफ्ट आर्म मीडियम-फास्ट बॉलर हैं। वह Ealing, मेलबर्न क्रिकेट क्लब यंग क्रिकेटर्स, मुंबई अंडर-14, मुंबई अंडर-16s और मुंबई अंडर-19 के लिए खेल चुके हैं।

टॅग्स :अर्जुन तेंदुलकरसचिन तेंदुलकरभारतीय क्रिकेट टीमइंग्लैंड क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या