युवराज सिंह के पिता का यू-टर्न, बोले- धोनी को कभी नहीं ठहराया हार का जिम्मेदार, मैं उनका फैन हूं

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हैं। वह 15 दिनों तक जम्मू-कश्मीर में 'विक्टर फोर्स' के साथ ट्रेनिंग करेंगे।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 26, 2019 11:47 AM

Open in App

महेंद्र सिंह धोनी की ओलचना के चलते अक्सर सुर्खियों में रहने वाले युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अब यू टर्न ले लिया है। योगराज सिंह के सुर बदल चुके हैं और अब वह माही के फैन हो चुके हैं। युवराज के पिता का कहना है कि उन्होंने कभी भी धोनी को हार का जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

योगराज सिंह ने कहा, "मैंने धोनी को कभी भी भारत की हार का जिम्मेदार नहीं ठहराया। यह मेरा पक्ष नहीं है। आपने गलत आदमी से गलत सवाल पूछा लिया। इसमें कोई शक नहीं है कि वो लंबे वक्त से देश की सेवा कर रहे हैं। धोनी एक महान खिलाड़ी हैं। मैं तो धोनी का फैन हूं। उनकी कप्तानी और खेलने का अंदाज सब कुछ बहुत अच्छा है।"

विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। 

एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हैं। वह 15 दिनों तक जम्मू-कश्मीर में 'विक्टर फोर्स' के साथ ट्रेनिंग करेंगे। धोनी 31 जुलाई से 15 अगस्त तक सेना के साथ वक्त बिताएंगे।

टॅग्स :एमएस धोनीयुवराज सिंहबीसीसीआईभारतीय सेनाभारत Vs वेस्टइंडीज

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या