Republic Day: खेल जगत ने दी देशवासियों को बधाई, गौतम गंभीर ने तानिया शेरगिल को किया सैल्यूट

Happy Republic Day 2020: कैप्टन शेरगिल अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं, जो सेना में रहकर देश की सेवा कर रही हैं।

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 26, 2020 12:35 PM2020-01-26T12:35:57+5:302020-01-26T12:40:22+5:30

Happy Republic Day 2020 Gautam Gambhir Hats off Tania shergill, sachin tendulkar and virender sehwag other sports stars wishes on twitter | Republic Day: खेल जगत ने दी देशवासियों को बधाई, गौतम गंभीर ने तानिया शेरगिल को किया सैल्यूट

Republic Day: खेल जगत ने दी देशवासियों को बधाई, गौतम गंभीर ने तानिया शेरगिल को किया सैल्यूट

googleNewsNext

भारत आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर खेल जगत ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाइयां दी हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग से लेकर गौतम गंभीर ने अपने संदेश से सभी का दिल जीत लिया।

गौतम गंभीर ने इस मौके पर की बधाई देते हुए तानिया शेरगिल का जिक्र किया, जिन्होंने रिपब्लिक डे परेड में सेना की टुकड़ी का नेतृत्व किया। कैप्टन शेरगिल अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं, जो सेना में रहकर देश की सेवा कर रही हैं। तानिया के परदादा, दादा और पिता भी देश की सेवा कर चुके हैं। अब चौथी पीढ़ी की बेटी देश सेवा में जुटी हैं।

वहीं भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा- कुछ नशा तिरंगे की आन का है... कुछ नशा मातृभूमि की शान का है। हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा... नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।

Open in app