भारत की ओर से सबसे कम उम्र में जड़ा दोहरा शतक, औसत के मामले में सचिन से भी आगे रहे विनोद कांबली

Happy Birthday Vinod Kambli: क्या आप जानते हैं कि विनोद कांबली के नाम भारत की ओर से सबसे कम उम्र में दोहरा टेस्ट शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 18, 2020 7:07 AM

Open in App
ठळक मुद्दे18 जनवरी 1971 को महाराष्ट्र में हुआ था विनोद कांबली का जन्म।स्कूल क्रिकेट में तेंदुलकर संग रचा था इतिहास।साल 1993 में किया था अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू।

18 जनवरी 1971 को महाराष्ट्र में जन्मे विनोद कांबली का भले ही क्रिकेट करियर काफी छोटा रहा, लेकिन आज भी उन्हें फैन भूले नहीं हैं। कांबली और सचिन तेंदुलकर बचपन के दोस्त हैं और दोनों का डेब्यू लगभग एक ही साथ हुआ था।

क्या आप जानते हैं कि विनोद कांबली के नाम भारत की ओर से सबसे कम उम्र में दोहरा टेस्ट शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। कांबली ने ये कारनामा 19 फरवरी 1993 को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में किया था। 21 साल और 213 दिन के कांबली ने उस पारी में कांबली में 224 रन बनाए थे।

बात अगर सचिन तेंदुलकर ने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 साल की उम्र में ये कारनामा किया था। हालांकि बात अगर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की करें, तो जावेद मियांदाद ने 19 साल की उम्र में पाकिस्तान के लिए डबल सेंचुरी ठोकी थी।

तेंदुलकर से बेहतर रहा औसत: विनोद कांबली का टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर से ज्यादा औसत रहा है। हालांकि कांबली ने तेंदुलकर की तुलना में काफी कम मुकाबले भी खेले थे। सचिन ने 200 टेस्ट मैचों की 329 पारियों में 33 बार नाबाद रहते हुए 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए थे, जबकि कांबली ने 17 मैचों की 21 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 54.20 की औसत से 1084 रन।

विनोद कांबली के साथ सचिन की रिकॉर्ड साझेदारी: विनोद कांबली के साथ सचिन की रिकॉर्ड साझेदारी सचिन तेंदुलकर (14 साल 326 दिन) और विनोद कांबली (16 साल 349 दिन) ने मुंबई में स्कूल क्रिकेट में तीसरे विकेट के लिए 664 रनों की साझेदारी की थी। यह तब किसी भी श्रेणी के क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी थी।  

सचिन ने हैरिस शिल्ड ट्रॉफी के उस सेमीफाइनल में सेंट जेवियर हाई स्कूल के खिलाफ नाबाद 326 रनों की पारी खेली थी, जबकि कांबली ने 349 नाबाद रन बनाए। कांबली और सचिन की जोड़ी ने तब 1913-14 में ऑस्ट्रेलिया के टी पैटन और एन रिपन के बफेलो टीम के लिए किए गए 641 रनों की साझेदारी को तोड़ा था।

करियर पर एक नजर: विनोद कांबली ने 17 टेस्ट मैचों की 21 पारियों में 54.20 के औसत से कुल 1084 बनाए। उनका अधिकतम स्कोर 227 रन रहा। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल चार शतक और तीन अर्ध शतक बनाए। एकदिवसीय क्रिकेट में कांबली ने 104 मैचों की 97 पारियों में 32.59 के औसत से कुल 2477 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 2 शतक और 14 अर्धशतक बनाए। वनडे में उनका अधिकतम स्कोर 106 रन रहा।

टॅग्स :विनोद कांबलीभारतीय क्रिकेट टीमसचिन तेंदुलकरजावेद मियांदाद

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या