Padma Awards: गौतम गंभीर और सुनील छेत्री को सम्मान, ये 6 खिलाड़ी भी पाएंगे सम्मान

Padma Award ( पद्म पुरस्कार 2019 ): 70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कापद्मश्री र पाने वालों के नामों की घोषणा कर दी।

By सुमित राय | Published: January 26, 2019 8:26 AM

Open in App

70वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सरकार ने पद्म पुरस्कार पाने वालों के नामों की घोषणा कर दी। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री समेत आठ खिलाड़ियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। सरकार ने इस साल 112 विभूतियों को पद्म पुरस्कारों से नवाजा है जिसमें चार पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण और 94 पद्म श्री शामिल हैं।

विश्व कप विजेता क्रिकेटर गंभीर, स्टार फुटबॉलर छेत्री और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदकधारी पहलवान बजरंग पूनिया के अलावा द्रोणावल्ली हरिका (शतरंज), शरत कमल (टेबल टेनिस), बोम्बाल्या देवी लैशराम (तीरंदाजी), अजय ठाकुर (कबड्डी) और प्रशांती सिंह (बास्केटबॉल) को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

बछेंद्री पाल को पद्म भूषण

इसके अलावा पर्वतारोही बछेंद्री पाल के नाम की घोषणा भारत के तीसरे सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कार 'पद्म भूषण' के लिए की गई है। चौंसठ वर्ष की महान पर्वतारोही बछेंद्री पाल 1984 में एवरेस्ट की चढ़ाई करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

गौतम गंभीर का योगदान

हाल ही में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपनी जिंदगी का 15 साल क्रिकेट को दिया। 22 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने साल 2011 में टीम इंडिया को क्रिकेट विश्व कप का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 37 वर्षीय गंभीर ने साल 2007 में भारत की विश्व टी20 खिताबी जीत में भी मैच विजयी पारी खेली थी।

सुनील छेत्री का योगदान

सुनील छेत्री एक भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो पिछले एक दशक से भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान हैं। सुनील छेत्री देश के सर्वकालिक सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। छेत्री का जन्म 3 अगस्त 1984 को तेलंगाना के सिकंदराबाद में हुआ था। 17 साल के आयु में सुनील ने अपना फुटबॉल करियर दिल्ली में 2001 में शुरू किया और एक साल बाद ही मोहन बागान ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

विवाद के बाद बजरंग पूनिया को पद्मश्री

बजरंग पूनिया विश्व कप रजत और कांस्य पदकधारी पहलवान हैं, इसके अलावा उनहोंने 2018 में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। पिछले साल बजरंग प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार के लिए नहीं चुने जाने के कारण नाराज हो गए थे। क्रिकेटर विराट कोहली और भारोत्तोलक मीराबाई चानू की देश के शीर्ष खेल पुरस्कार के लिए सिफारिश की गई थी।

टॅग्स :पद्म अवॉर्ड्सगौतम गंभीरसुनील छेत्रीबजरंग पूनियापद्म श्री

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या