धोनी के 'संन्यास' पर शिखर धवन ने तोड़ी चुप्पी, बताया किसे लेना चाहिए फैसला

Shikhar Dhawan on Dhoni retirement: धोनी के संन्यास पर छिड़ी बहस पर बाएं हाथ के ओपनर शिखर धवन ने कहा है कि उन्होंने कई बड़े फैसले लिए हैं, इसका फैसला भी उन्हें ही लेने दें

By भाषा | Published: September 28, 2019 2:31 PM

Open in App
ठळक मुद्देधवन ने कहा कि धोनी को संन्यास पर खुद फैसला करने देंधवन ने कहा कि धोनी ने कप्तान को निखारने में भी दिया योगदान

नई दिल्ली, 28 सितंबर: भारत के सीनियर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का मानना है कि संन्यास लेने का फैसला करना महेंद्र सिंह धोनी का विशेषाधिकार है क्योंकि वह महत्वपूर्ण फैसले लेने की अहमियत जानते है।

धवन ने अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण धोनी की कप्तानी में किया था और 33 साल के खिलाड़ी ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान हर खिलाड़ी की काबिलियत को बेहतर ढंग से समझते हैं।

धवन ने रजत शर्मा को इंडिया टीवी के शो ‘आप की अदालत’ में कहा, ‘‘धोनी इतने लंबे समय से खेल रहे है, मुझे लगता है कि वह जानते हैं कि उन्हें कब संन्यास लेना चाहिए। यह उनका फैसला होना चाहिए। उन्होंने अभी अपने करियर में भारत के लिये काफी अहम फैसले लिये हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि जब समय आयेगा वह फैसला करेंगे।’’

धोनी  में हर खिलाड़ी की काबिलियत समझने की क्षमता

उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी की काबिलियत समझने के मामले में धोनी का कोई जवाब नहीं। उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़े नेतृत्वकर्ता की खासियत होती है। वह हर खिलाड़ी की प्रतिभा को समझता है और जानता है कि कहां तक एक खिलाड़ी का समर्थन किया जाना चाहिए। वह जानता है कि एक खिलाड़ी को चैंपियन कैसे बनाया जाये। उनकी कप्तानी में भारत की सफलता इसका सबूत है। उनका (धोनी) नियंत्रण ही उनकी सबसे बड़ी खासियत है।’’

धवन ने कहा कि मौजूदा टीम के सदस्य धोनी का काफी सम्मान करते हैं जिसमें कप्तान विराट कोहली भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘धोनी भाई टीम के कप्तान के तौर पर काफी सफल रहे हैं। हम सभी उनके आभारी हैं और हम उनका काफी सम्मान करते हैं और ऐसा ही विराट के साथ है।’’

धवन ने कहा, ‘‘जब विराट युवा था तो उन्होंने उसका काफी मार्गदर्शन किया था। यहां तक कि जब वह कप्तान बना तब भी धोनी भाई हमेशा उसकी मदद के लिये रहते थे। यह एक कप्तान की खासियत है। यह देखकर अच्छा लगता है कि विराट अब उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा है।’’ 

टॅग्स :शिखर धवनएमएस धोनीविराट कोहलीभारतीय क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या