सौरव गांगुली और शिखर धवन से आगे निकले डेवोन कॉनवे, रणजीत सिंहजी का 125 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया

लार्ड्स में पदार्पण टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर का पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का पिछला रिकॉर्ड तोड़ने वाले कॉनवे और हेनरी निकोलस (61) ने सुबह के सत्र में पहले घंटे में मेजबान टीम के गेंदबाजों को सफलता से महरूम रखा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: June 03, 2021 8:39 PM

Open in App
ठळक मुद्देडेवोन कॉनवे ने 200 रन की पारी खेली। इस दौरान 347 गेंद का सामना किया।निकोल्स ने 46 रन से आगे खेलते हुए अर्धशतक पूरा किया।न्यूजीलैंड ने छह रन जोड़कर चार विकेट गंवाए।

लंदनः न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने लार्ड्स में अपने पदार्पण टेस्ट मैच में कई रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। डेब्यू टेस्ट मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

डेवोन कॉनवे ने 200 रन की पारी खेली। इस दौरान 347 गेंद का सामना किया। पारी के दौरान 22 चौके और एक छक्का लगाया। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का 25 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया।गांगुली के 131 रन के रिकार्ड को पीछे छोड़ा।

टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन को पछाड़ दिया

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे 29 वर्षीय कॉनवे इस ऐतिहासिक स्थल पर अपने पदार्पण मैच में शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गये हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन के मामले में टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन को पछाड़ दिया।

कॉनवे ने 200 रन बनाए

शिखर ने ऑस्ट्रेलिया कै खिलाफ 187 रन की पारी खेली थी। कॉनवे ने 200 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के जैक रूडोल्फ पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 222 नाबाद पारी खेली थी। वेस्टइंडीज के काइल मायर्स ने नाबाद 210 की पारी खेल दूसरे स्थान पर हैं।

इस शतक से कॉनवे लार्ड्स पर टेस्ट पदार्पण पर शतक बनाने वाले ​तीसरे विदेशी खिलाड़ी बन गये हैं। आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज हैरी ग्राहम ने 1893 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट पदार्पण पर यहां 107 रन बनाये थे। कॉनवे ने तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन पर छक्का जड़कर अपना शतक शानदार तरीके से पूरा किया था।

कॉनवे ने इंग्लैंड के रणजीत सिंहजी का 125 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। 1896 में रणजीत सिंहजी (रणजी) ने इंग्लैंड की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट (मैनचेस्टर) मैच में नाबाद 154 रन बनाए थे।

टॅग्स :न्यूजीलैंड क्रिकेट टीमकेन विलियम्सनइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डविराट कोहली

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या