IPL 2020: अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली कैपिटल्स बन जाएगी चैंपिंयन, आईपीएल इतिहास में लीप ईयर का रहा है खास कनेक्शन

4 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और पहली बार फाइनल तक का सफर तय करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच दुबई के मैदान पर खेला जाना है। इस मुकाबले को लेकर फैंस बी बेहद उत्साहित हैं।

By अमित कुमार | Published: November 10, 2020 12:00 PM

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2008 में राजस्थान की टीम ने पहली बार खिताब जीता था। गौतम गंभीर की कप्तानी में साल 2012 में कोलकता नाइट राइडर्स चैंपिंयन बनी थी। इस सीजन मुंबई और दिल्ली के बीच 3 बार भिड़ंत हुई है और हर बार मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली को पटखनी देने का काम किया है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 13 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रचा है। फाइनल मुकाबले में मुंबई का पलड़ा दिल्ली के खिलाफ भारी नजर पड़ता है। दिल्ली की टीम इस बार खिताब जीतने में सफल होती है तो वह लीप ईयर में ट्रॉफी जीतने वाली चौथी टीम बन जाएगी। इससे पहले तीन बार ऐसा हो चुका है जब लीप ईयर में आईपीएल को कई नई विजेता टीम मिली है। 

साल 2008 में राजस्थान की टीम ने पहली बार खिताब जीता था। वहीं गौतम गंभीर की कप्तानी में साल 2012 में कोलकता नाइट राइडर्स चैंपिंयन बनी थी। जबकि साल 2016 में डेनिड वॉर्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद को जीत दिलाई थी। इस हिसाब से देखा जाए तो लीप वर्ष में हर बार आईपीएल को एक नई चैंपिंयन मिलती रही है। अगर ऐसा होता है तो इस सीजन दिल्ली बाजी मार सकती है। 

इस सीजन मुंबई और दिल्ली के बीच 3 बार भिड़ंत हुई है और हर बार मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली को पटखनी देने का काम किया है। हालांकि इसके बावजूद दिल्ली की टीम वापसी कर जीत हासिल कर सकती है। दिल्ली ने क्वॉलीफायर 2 में हैदराबाद को हराया था। हैदराबाद के खिलाफ भी इस सीजन खेले गए दोनों ही मुकाबलों में दिल्ली को हार मिली थी। 

लेकिन क्वॉलीफायर जैसे अहम मैच में दिल्ली ने हैदराबाद को पटखनी दी। ऐसे में दिल्ली की टीम मुंबई को हराकर चैंपिंयन बन सकती है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम के पास अच्छे बल्लेबाज और गेंदबाजों की कमी नहीं है। शिखर धवन, मार्कस स्टोइनिस, शिमरोन हेटमायर और कगिसो रबाडा ने अगर बढ़िया खेल दिखाया तो दिल्ली के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा।  

टॅग्स :शिखर धवनरोहित शर्मादिल्ली कैपिटल्समुंबई इंडियंसIPL 2020

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या