Dattajirao Gaekwad: इंग्लैंड के खिलाफ 1952 में डेब्यू, 11 टेस्ट और 350 रन, दीपक शोधन को इस मामले में पीछे छोड़ा

Dattajirao Gaekwad Death: भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण मंगलवार को निधन हो गया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 13, 2024 12:43 PM2024-02-13T12:43:41+5:302024-02-13T12:53:20+5:30

Dattajirao Gaekwad 1928-2024 Dattajirao Krishnarao Gaekwad 95 years Debut against England in 1952, 11 Tests 350 runs left Deepak Shodhan behind 87 years | Dattajirao Gaekwad: इंग्लैंड के खिलाफ 1952 में डेब्यू, 11 टेस्ट और 350 रन, दीपक शोधन को इस मामले में पीछे छोड़ा

1961 में चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ था। 

googleNewsNext
Highlights1952 और 1961 के बीच भारत के लिए 11 टेस्ट खेले थे।1959 में इंग्लैंड दौरे पर राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की थी।1952 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया।

Dattajirao Gaekwad Cricket Records: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ (Dattajirao Gaekwad) का मंगलवार को बड़ौदा में निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। गायकवाड़ ने भारत (India)  के लिए 11 टेस्ट खेले, जिसमें 18.42 की औसत से 350 रन बनाए। 52 रन उच्चतम स्कोर है। 1952 में पदार्पण करने वाले गायकवाड़ ने 1959 में इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय टीम की कप्तानी की। टीम सभी पांच टेस्ट हार गई और प्रथम श्रेणी खेलों में भी खराब प्रदर्शन किया। गायकवाड़ ने साहसपूर्वक बल्लेबाजी करते हुए 1174 रन बनाए। इस दौरान 34.52 से रन कूटे। टेस्ट में उच्चतम स्कोर 1959 में नई दिल्ली में वेस्टइंडीज के खिलाफ 52 रन था। घरेलू सर्किट में गायकवाड़ रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy)  में बड़ौदा के लिए एक स्टार थे। 1947 से 1961 तक खेला। उन्होंने 14 शतकों सहित कुल 3139 रन बनाए।

उनका उच्चतम स्कोर 1959-60 में महाराष्ट्र (Maharashtra) के खिलाफ नाबाद 249 रन था। वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय कोच अंशुमान गायकवाड़ के पिता थे। परिवार के एक सूत्र ने बताया कि उन्होंने पिछले 12 दिनों से बड़ौदा के एक अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा कक्ष) में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आज सुबह अंतिम सांस ली।

वह 2016 में भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर बने थे। उनसे पहले पहले दीपक शोधन भारत के सबसे अधिक उम्र वाले टेस्ट क्रिकेट थे। पूर्व बल्लेबाज शोधन का 87 वर्ष की आयु अहमदाबाद में निधन हुआ था गायकवाड़ ने 1952 में इंग्लैंड दौरे के दौरान भारत के लिए पदार्पण किया और देश के लिए 10 और टेस्ट खेले। 1961 में चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ अंतिम मैच खेली थी।





 
Open in app