क्रिस गेल मुंबई पुलिस की बाइक पर 'इस अंदाज' में आए नजर, तस्वीर हो गई वायरल

Chris Gayle: स्टार विंडीज बल्लेबाज क्रिस गेल मुंबई पुलिस की बाइक पर खास अंदाज में आए नजर, इंस्टा पर खुद शेयर की तस्वीर

By अभिषेक पाण्डेय | Published: October 26, 2018 01:49 PM2018-10-26T13:49:53+5:302018-10-26T13:49:53+5:30

Chris Gayle shares his pic on Mumbai Police bike, goes viral | क्रिस गेल मुंबई पुलिस की बाइक पर 'इस अंदाज' में आए नजर, तस्वीर हो गई वायरल

क्रिस गेल ने मुंबई पुलिस की बाइक पर शेयर की तस्वीर

googleNewsNext

अपनी धमाकेदार बैटिंग से क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान बनाने वाले वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल को फैंस को एंटरटेन करने वाले खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। गेल मैदान पर अपने चौकों-छक्कों से फैंस का मनोरंजन करते हैं जबकि मैदान के बाहर भी अपने फनी अंदाज से वह फैंस को एंटरटेन करना नहीं भूलते। 

गेल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में शामिल होने की वजह से नहीं खेले। लेकिन हाल ही में वह मुंबई में कुछ ऐसा करते नजर आए कि उनकी तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई।

खुद क्रिस गेल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से मुंबई पुलिस की बाइक पर बैठे हुए अपनी तस्वीर शेयर की है। उनके बगल में खड़े मुंबई के पुलिस वाले भी इस स्टार खिलाड़ी के इस अंदाज पर मुस्कुरा रहे हैं।   

View this post on Instagram

इस तस्वीर को शेयर करते हुए गेल ने भारत और भारतीय दर्शकों का उन्हें दिए गए प्यार के लिए आभार जताया है। 

मुंबई पुलिस ने भी बुधवार को दूसरे वनडे में सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली को खास अंदाज में बधाई देते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'इस ओवर स्पीडिंग (तेज गति से रन) के लिए आपका चालान नहीं कटेगा, सिर्फ शाबाशी और शुभकामनाएं।'

विंडीज के खिलाफ इस वनडे में कोहली ने अपना 37वां शतक जड़ते हुए महज 205 पारियों में ही 10 हजार वनडे रन बनाने की उपलब्धि हासिल कर ली और ये रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 259 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।  

Open in app