मुंबई पुलिस ने बिश्नोई ब्रदर्स को वांटेड घोषित किया, सलमान खान के घर फायरिंग केस में जोड़ी नए धाराएं

By अंजली चौहान | Published: April 21, 2024 09:56 AM2024-04-21T09:56:26+5:302024-04-21T10:00:38+5:30

Salman Khan House Firing Case: जांच के दौरान पता चला कि अनमोल बिश्नोई से जुड़ा फेसबुक अकाउंट गोलीबारी की घटना वाले दिन ही बनाया गया था

Mumbai Police declares Lawrence Bishnoi and Brother wanted add new sections in Salman Khan's house firing case | मुंबई पुलिस ने बिश्नोई ब्रदर्स को वांटेड घोषित किया, सलमान खान के घर फायरिंग केस में जोड़ी नए धाराएं

मुंबई पुलिस ने बिश्नोई ब्रदर्स को वांटेड घोषित किया, सलमान खान के घर फायरिंग केस में जोड़ी नए धाराएं

Salman Khan House Firing Case: एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई पर शिकंजा और कस दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने केस में तीन नए धाराएं जोड़ी है और लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई को वांटेड घोषित किया है। अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मुंबई में यह पहला मामला है। अनमोल की पहचान उस व्यक्ति के रूप में की गई जिसने अभिनेता के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना के संबंध में उनसे संपर्क बनाए रखा था।

पुलिस ने जिन तीन नई धाराओं को जोड़ा है उसमें भारतीय दंड संहिता 506(2) (जान से मारने की धमकी देना), 115 (अपराध नहीं किया गया) और 201 (अपराध के सबूत नष्ट करना, गलत जानकारी देना) शामिल हैं।

अनमोल बिश्नोई ने ली हमले की जिम्मेदारी 

पुलिस के मुताबिक, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई ने गिरफ्तार किए गए शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता से संपर्क किया था। जब सागर चंडीगढ़ में था, तो अनमोल ने अपने एक सहयोगी के माध्यम से फोन पर उससे बात की। 14 अप्रैल को मुंबई में सलमान खान के आवास पर खतरनाक हमले के तुरंत बाद, कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े अनमोल बिश्नोई ने हमले की जिम्मेदारी ली।

अनमोल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घोषणा की कि हमला सिर्फ एक "ट्रेलर" था और चेतावनी दी कि अगली बार, गोलियाँ अभिनेता के आवास की दीवारों को निशाना बनाकर नहीं की जाएंगी। अनमोल बिश्नोई के फेसबुक पोस्ट में लिखा है, "सलमान खान, हमने आपको ट्रेलर दिखाने के लिए ऐसा किया है। ताकि, आपको हमारे पास मौजूद ताकत का अंदाजा हो जाए और आप हमारी परीक्षा न लें। यह आपके लिए पहली और आखिरी चेतावनी है। इसके बाद इससे दीवारों या किसी खाली घर पर गोलियां नहीं चलाई जाएंगी।''

मुंबई पुलिस ने जब जांच कि तो पता चला कि अनमोल बिश्नोई से जुड़ा फेसबुक अकाउंट गोलीबारी की घटना वाले दिन ही बनाया गया था। क्रिएट किया गया अकाउंट एक विदेशी नंबर से बनाया गया था। फेसबुक अकाउंट का आईपी पता पुर्तगाल का पाया गया।

बता दें कि आरोपी सागर और विक्की दोनों जलंधर में कमाने गए थे जहां उनका संपर्क लॉरेंस गैंग से हो गया। दोनों ने सलमान खान के घर फायरिंग करने के लिए कई दिनों तक रैकी की थी और वह मुंबई में घटना को अंजाम देने के बाद गुजरात भाग गए थे। हालांकि, गुजरात पुलिस ने उन्हें कच्छ से पकड़ कर  मुंबई पुलिस को सौंप दिया। फिलहाल दोनों पुलिस हिरासत में हैं। 

Web Title: Mumbai Police declares Lawrence Bishnoi and Brother wanted add new sections in Salman Khan's house firing case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे