CSK IPL 2023 schedule: धोनी के नेतृत्व में चार खिताब पर कब्जा, 5वें पर नजर, 31 मार्च को पहला मुकाबला, गुजरात टाइटंस से भिड़ंत, जानें क्या शेयडूल

Chennai Super Kings IPL 2023 schedule: उद्घाटन नीलामी में एमएस धोनी को 9.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। कोच स्टीफन फ्लेमिंग के साथ उनकी साझेदारी ने वर्षों से सुपर किंग्स की सफलता में एक अभिन्न भूमिका निभाई है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 28, 2023 4:40 PM

Open in App
ठळक मुद्देचेन्नई 2008 में आखिरी गेंद पर राजस्थान से फाइनल हार गई थी।2009 में सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।2010 और 2011 अगले दो सत्रों में लगातार खिताब हासिल किए।

Chennai Super Kings IPL 2023 schedule: चेन्नई सुपर किंग्स के पास महेंद्र सिंह धोनी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स एक इंडियन प्रीमियर लीग फ्रेंचाइजी है, जो चेन्नई, तमिलनाडु में स्थित है। टीम 4 बार आईपीएल चैंपियन बन चुकी है। वर्ष 2008 में स्थापित CSK अपने घरेलू मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलती है।

करिश्माई एमएस धोनी के नेतृत्व में सीएसके की जोड़ नहीं है। येलो ब्रिगेड ने धोनी के नेतृत्व में चार खिताब जीते हैं। फ्रेंचाइजी का स्वामित्व इंडिया सीमेंट्स के पास है। इसे 2008 में 360 करोड़ रुपये (लगभग US$91 मिलियन) में खरीदा गया था। चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 के पहले मैच में 31 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।

चार बार के चैंपियन का 2022 का अभियान बेहद खराब रहाm जहां वह लीग चरण के बाद तालिका में नौवें स्थान पर रहा। सीएसके को ग्रुप बी में रखा गया है और आईपीएल 2023 का फाइनल 28 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ग्रुप बी में सीएसके, पीबीकेएस, जीटी, एसआरएच, आरसीबी हैं। 

विशेष रिकॉर्ड:

1ः चार बार के आईपीएल विजेता: 2010, 2011, 2018, 2021

2ः मैचों का उच्चतम जीत प्रतिशत: सभी टीमों के बीच 58.98 प्रतिशत

3ः प्लेऑफ़ में सर्वाधिक उपस्थिति: 11

4ः आईपीएल फाइनल की सबसे अधिक संख्या: 09

5ः चैंपियंस लीग टी20 विजेता: 2010 और 2014

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2023 टीम:एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वेन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश ठीकशाना, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शैक रशीद, निशांत सिंधु, सिसंडा मागला, अजय मंडल, भगत वर्मा।

सीएसके आईपीएल 2023 शेड्यूलः

⦿ मैच 1: 31 मार्च, 2023 - गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, अहमदाबाद (शाम 7:30 बजे IST)

⦿ मैच 2: 3 अप्रैल, 2023 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे IST)

⦿ मैच 3: 8 अप्रैल, 2023 - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई (शाम 7:30 IST)

⦿ मैच 4: 12 अप्रैल, 2023 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे IST)

⦿ मैच 5: 17 अप्रैल, 2023: - RCB बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु (शाम साढ़े 7 बजे IST)

⦿ मैच 6: 21 अप्रैल, 2023: - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई (शाम 7:30 बजे IST)

⦿ मैच 7: 23 अप्रैल, 2023: - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता (शाम 7:30 IST)

⦿ मैच 8: 27 अप्रैल, 2023 - राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, जयपुर (शाम साढ़े सात बजे)

⦿ मैच 9: 30 अप्रैल, 2023 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, चेन्नई (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

⦿ मैच 10: 4 मई, 2023 - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

⦿ मैच 11: 6 मई, 2023 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)

⦿ मैच 12: 10 मई, 2023: - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे IST)

⦿ मैच 13: 14 मई, 2023: - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे IST)

⦿ मैच 14: 20 मई, 2023: - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली (भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे)।

टॅग्स :चेन्नई सुपर किंग्सIPLआईपीएल 2023एमएस धोनीसुरेश रैनारवींंद्र जडेजा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या