Bangladesh vs India ODI 2022: भारतीय कप्तान ने छोड़ी कैच, बाएं हाथ से खून निकलने लगा, स्कैन के लिए अस्पताल गए, जानें बीसीसीआई ने ट्वीट कर क्या कहा

Bangladesh vs India ODI 2022: दूसरी स्लिप में क्षेत्ररक्षण कर रहे रोहित शर्मा ने मोहम्मद सिराज के पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अनामुल हक का कैच छोड़ा।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 07, 2022 1:15 PM

Open in App
ठळक मुद्दे गेंद लगने से उनके बाएं हाथ से खून निकलने लगा। क्षेत्ररक्षण के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लगी।बांग्लादेश तीन मैच की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है।

Bangladesh vs India ODI 2022: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को यहां बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान कैच लेने का प्रयास करते हुए बाएं अंगूठे में चोट लगने के बाद स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया। दूसरी स्लिप में क्षेत्ररक्षण कर रहे रोहित ने मोहम्मद सिराज के पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर अनामुल हक का कैच छोड़ा।

इस दौरान गेंद लगने से उनके बाएं हाथ से खून निकलने लगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट किया, ‘‘दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में क्षेत्ररक्षण के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के अंगूठे में चोट लगी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनका आकलन कर रही है। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया है।’’ पहला एकदिवसीय मुकाबला एक विकेट से जीतकर बांग्लादेश तीन मैच की सीरीज में 1-0 से आगे चल रहा है।

टॅग्स :टीम इंडियाबांग्लादेश क्रिकेट टीमबीसीसीआईरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या