Australia vs South Africa, 3rd ODI: मैके में रन की बारिश, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार 5 वनडे सीरीज हारा ऑस्ट्रलिया, देखिए तीसरे वनडे में रिकॉर्ड

Australia vs South Africa, 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका की टीम 155 रन पर सिमट गई और 276 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 24, 2025 18:30 IST

Open in App
ठळक मुद्देAustralia vs South Africa, 3rd ODI: एलेक्स केरी ने भी तेज अर्धशतक लगाया।Australia vs South Africa, 3rd ODI: मेजबान टीम 431 रन के विशाल स्कोर तक पहुंच गई। Australia vs South Africa, 3rd ODI: केशव महाराज को प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया गया।

Australia vs South Africa, 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने एक शानदार जीत के साथ सीरीज का समापन। ऑस्ट्रेलिया ने टी20आई सीरीज 2-1 से जीती और दक्षिण अफ्रीका ने उसी अंतर से वनडे सीरीज जीती। ट्रेविस हेड को प्लेयर ऑफ द मैच और केशव महाराज को प्लेयर ऑफ द सीरीज दिया गया। ट्रेविस हेड, मिशेल मार्श और कैमरन ग्रीन सभी ने शतक बनाए। एलेक्स केरी ने भी तेज अर्धशतक लगाया। मेजबान टीम 431 रन के विशाल स्कोर तक पहुंच गई। दक्षिण अफ्रीका की टीम 155 रन पर सिमट गई और 276 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।

Australia vs South Africa, 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका की पिछली पाँच एकदिवसीय सीरीज-

दक्षिण अफ्रीका ने 5-0 से जीत हासिल की (2016)

दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीत हासिल की (2018)

दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 से जीत हासिल की (2020)

दक्षिण अफ्रीका ने 3-2 से जीत हासिल की (2023)

दक्षिण अफ्रीका ने 2-1 से जीत हासिल की (2025)*।

कूपर कोनोली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में 5 विकेट लेने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर हैं। कूपर कोनोली (5/22) केवल दूसरे ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के गेंदबाज हैं। 2004 में श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में माइकल क्लार्क (5/35) के साथ एकदिवसीय पारी में पांच विकेट लेने वाले वह दुनिया के नंबर स्पिनर हैं।

Australia vs South Africa, 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सर्वाधिक द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज जीत ( 3+ मैच)

9- दक्षिण अफ्रीका (15 सीरीज)*

8- इंग्लैंड (21)

6- भारत (14)

4- श्रीलंका (8)

4- पाकिस्तान (11)।

कैमरून ग्रीन ने 8 छक्के मारे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरा सबसे ज़्यादा छक्का है। इससे पहले 2006 में जोहान्सबर्ग में रिकी पोंटिंग ने 9 छक्के लगाए थे। 18 छक्के, 2023 में किम्बरली में इंग्लैंड द्वारा लगाए गए 19 छक्कों के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी टीम द्वारा लगाए गए दूसरे सबसे ज़्यादा छक्के भी हैं।

Australia vs South Africa, 3rd ODI: दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ा हार का अंतर (रनों के अंतर से)-

276 बनाम ऑस्ट्रेलिया, मैके, 2025*

243 बनाम भारत, ईडन गार्डन्स, 2023

182 बनाम पाकिस्तान, गेबरहा, 2002

180 बनाम श्रीलंका, कोलंबो, 2013।

ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने रविवार को यहां तीसरे और अंतिम वनडे में तेज गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाते हुए तेज शतक जड़े जिससे दक्षिण अफ्रीका को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा। ट्रेविस हेड (142), कप्तान मिशेल मार्श (100) के बाद कैमरन ग्रीन (नाबाद 118) के पहले एकदिवसीय शतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट पर 431 रन से वनडे में अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। यही टीम घरेलू टीम श्रृंखला के पहले दो मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए 200 रन का आंकड़ा पार करने में विफल रही थी।

Australia vs South Africa, 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया के लिए एकदिवसीय मैचों में सबसे बड़ा जीत का अंतर (रनों के अंतर से)-

309 बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023

276 बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके, 2025*

275 बनाम अफगानिस्तान, वाका, 2015

256 बनाम नामीबिया, पोटचेफस्ट्रूम, 2003।

सीरीज का अपना पहला मैच खेल रहे ऑलराउंडर कूपर कोनोली ने 22 रन देकर पांच विकेट लेकर दक्षिण अफ्रीका को झकझोर दिया जिससे मेहमान टीम 24.5 ओवर में 155 रन पर ऑल आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस 49 रन बनाकर शीष स्कोरर रहे। कोनोली ने अपनी बाएं हाथ की स्पिन से निचले क्रम को तहस-नहस कर दिया और ऑस्ट्रेलिया को 276 रन से जीत दिलाई।

Australia vs South Africa, 3rd ODI: वनडे में 250 से ज़्यादा साझेदारियों का हिस्सा-

5 - डेविड वार्नर

3 - सचिन तेंदुलकर

3 - सौरव गांगुली

3 - ट्रेविस हेड।

तेज गेंदबाज शॉन एबॉट ने 27 रन देकर दो विकेट और जेवियर बार्टलेट ने ने 45 रन देकर दो विकेट झटके। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर चार विकेट पर 434 रन से बस कुछ ही दूर रह गया जो उसने 2006 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया था। उसके लिए दूसरी बार शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने वनडे पारी में शतक जड़े।

Australia vs South Africa, 3rd ODI: एक वनडे पारी में ऑस्ट्रेलिया द्वारा लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्के-

20 बनाम न्यूज़ीलैंड, धर्मशाला, 2023

19 बनाम भारत, बेंगलुरु, 2013

19 बनाम पाकिस्तान, बेंगलुरु, 2023

18 बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके, 2025।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाले हेड और मार्श ने घरेलू टीम को 34 ओवर में बिना विकेट गंवाए 250 के स्कोर तक पहुंचा दिया। इन दोनों ने दक्षिण अफ्रीका की अनुभवहीन गेंदबाजी के खिलाफ पहले विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया की चौथी सबसे बड़ी साझेदारी बनाई। दक्षिण अफ्रीका ने केर्न्स और मैके में क्रमश: 84 रन और 98 रन की शानदार जीत से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार पांचवीं द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला पहले ही जीत ली थी जिसके बाद तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी को इस मैच के लिए आराम दिया गया था।

Australia vs South Africa, 3rd ODI: एकदिवसीय मैचों में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी-

260 -आगा सलमान और मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान), कराची, 2025

257 - ए रज्जाक और सलीम इलाही (पाकिस्तान), गेकेबरहा, 2002

250 - ट्रेविस हेड और एम मार्श (ऑस्ट्रेलिया), मैके, 2025

232 - जोस बटलर और डेविड मलान (इंग्लैंड), किम्बरली, 2023।

कागिसो रबाडा टखने की चोट के कारण पहले ही श्रृंखला से बाहर हो गए थे जिससे दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के पास ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष तीन बल्लेबाज़ों की आक्रामकता को नियंत्रित करने का अनुभव नहीं था। अपना तीसरा एकदिवसीय मैच खेल रहे क्वेना मफाका ने अपने छह ओवरों में 73 रन दिए। वियान मुल्डर काफी मंहगे साबित हुए जिन्होंने अपने सात ओवरों में 93 रन दिए।

Australia vs South Africa, 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया का एकदिवसीय मैचों में सर्वोच्च स्कोर-

434/4 बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2006

431/2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, मैके, 2025

417/6 बनाम अफगानिस्तान, वाका, 2015

399/8 बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023।

स्पिनर सेनुरन मुथुसामी ने अपने नौ ओवरों में 75 रन देकर एक विकेट झटका। हेड ने 103 गेंद में 17 चौके और पांच छक्के से 142 रन जबकि मिचेल मार्श ने 106 गेंद में 100 रन बनाए जिसमें छह चौके और पांच छक्के जड़े थे। मार्नस लाबुशेन से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे गए कैमरन ग्रीन ने आखिरी 10 ओवरों में दबदबा बनाया जिससे ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम 60 गेंद में बिना विकेट गंवाए 126 रन जोड़े। ग्रीन ने 55 गेंद में छह चौके और आठ छक्के से नाबाद 118 रन बनाए। उन्होंने एलेक्स कैरी (नाबाद 50 रन, 37 गेंद) के साथ मिलकर 164 रन की तूफानी साझेदारी की।

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमआईसीसी

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या