इस 18 साल के बल्लेबाज ने खेली 320 रन की धमाकेदार पारी, कर ली युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी

युवराज सिंह ने 1999 में पंजाब की तरफ से खेलते हुए खेली 358 रन की धमाकेदार पारी

By अभिषेक पाण्डेय | Published: February 1, 2018 03:23 PM2018-02-01T15:23:09+5:302018-02-01T15:30:24+5:30

Atharva Taide scores triple hundred in Cooch Behar Trophy final, matches Yuvraj Singh feat | इस 18 साल के बल्लेबाज ने खेली 320 रन की धमाकेदार पारी, कर ली युवराज सिंह के रिकॉर्ड की बराबरी

अथर्व ताइदे ने कूच बिहार ट्रॉफी फाइनल में जड़ा तिहरा शतक

googleNewsNext

विदर्भ के 18 साल के बल्लेबाज अथर्व ताइदे ने कूच बिहार ट्रॉफी के फाइनल में तिहरा शतक जड़त हुए इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश के खिलाफ फाइनल में विदर्भ के कप्तान अथर्व ने बुधवार को महज 483 गेंदों में 34 चौकों और एक छक्के की मदद से 320 रन की पारी खेली। 

इसके साथ ही अथर्व कूच बिहार ट्रॉफी फाइनल में तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इससे पहले 1999 में पंजाब के लिए खेलते हुए युवराज सिंह ने इस ट्रॉफी के फाइनल में तिहरा शतक जड़ा था। यही नहीं अथर्व विदर्भ के लिए तिहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज (किसी भी उम्र के) भी बन गए हैं। अथर्व की इस दमदार पारी की बदौलत विदर्भ ने पहली बार कूच बिहार ट्रॉफी जीत ली। पिछले साल दिसंबर में विदर्भ की सीनियर टीम ने रणजी जीतने का कमाल किया था। 

अथर्व ने बराबर किया युवराज सिंह का रिकॉर्ड

अथर्व ने कूच बिहार ट्रॉफी के फाइनल में तिहरा शतक जड़ते हुए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह का रिकॉर्ड बराबर किया। कूच बिहार ट्रॉफी के पहली बार तिहरा शतक युवराज सिंह ने लगाया था। युवराज ने 1999-2000 में पंजाब के लिए खेलते हुए बिहार के खिलाफ कूच बिहार ट्रॉफी फाइनल में 358 रन की जोरदार पारी खेली थी। उस मैच में बिहार टीम की तरफ से एमएस धोनी खेल रहे थे। 


मैच के बाद अथर्व ने कहा कि विदर्भ के उनके साथी खिलाड़ियों ने मैच से पहले कहा था, 'अथर्व, एक बड़ा स्कोर करना, अगर अगले स्तर के लिए हाईलाइट होना है तो...100 से कुछ नहीं होता आज कल।'

अथर्व के दमदार तिहरे शतक की बदौलत विदर्भ ने मध्य प्रदेश के पहली पारी के 289 रन के जवाब में 614 रन बनाते हुए 325 रन की विशाल बढ़त ले ली। दूसरी पारी में मध्य प्रदेश की टीम ने अपने 7 विकेट 176 रन पर गंवा दिए और पहली पारी की बढ़त के आधार पर विदर्भ की टीम पहली बार कूच बिहार ट्रॉफी चैंपियन बन गई। 

Open in app