Cricket Records In 2023: साल 2023 में क्रिकेट के मैदान पर बने और टूटे ये खास रिकॉर्ड्स, विराट कोहली का रहा जलवा, नेपाल की टीम चमकी

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में अपना 50वां वनडे शतक लगाकर अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 31, 2023 02:43 PM2023-12-31T14:43:00+5:302023-12-31T14:46:04+5:30

Cricket Records In 2023 Virat Kohli shines Nepal team surprised Yuvraj Singh's record broken | Cricket Records In 2023: साल 2023 में क्रिकेट के मैदान पर बने और टूटे ये खास रिकॉर्ड्स, विराट कोहली का रहा जलवा, नेपाल की टीम चमकी

(फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsटी20 इंटरनेशनल के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज़ हुआवनडे के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड कोहली ने बनायाटी20 इंटरनेशनल के इतिहास का सबसे तेज़ शतक भी बना

International Cricket Records In 2023: साल 2023 अब बीतने को है और ये समय है पीछे मुड़कर बीत रहे साल में बने खास रिकॉर्ड्स को देखने का। इस साल क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बने और कई टूटे। इस साल भारत में वनडे विश्वकप भी खेला गया। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ चुनिंदा कीर्तिमानों के बारे में बताने जा रहे हैं।    

टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज़

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में इस साल एक खास कीर्तिमान बना। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रन के विशाल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करके टी20 अंतरराष्ट्रीय में अब तक का सबसे बड़ा रन चेज पूरा किया। इस मैच में जॉनसन चार्ल्स के शानदार शतक (46 गेंदों पर 118) की बदौलत वेस्टइंडीज ने 258/5 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने केवल 18.5 ओवर में 259 रनों का सफल पीछा किया। दक्षिण अफ्रीका की जीत के हीरो रहे क्विंटन डी कॉक जिन्होंने 44 गेंदों में शानदार शतक बनाया। उनके साथी रीज़ा हेंड्रिक्स ने 28 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली।

वनडे के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में अपना 50वां वनडे शतक लगाकर अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।  कोहली ने मैच में 117 (113) रनों की शानदार पारी खेली और महज 279 पारियों में इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचे।

इसके अलावा 2023 में विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में 2000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। विराट कोहली एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक 7 बार 2000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया है। 

टी20 में सबसे बड़ा स्कोर बना

नेपाल ने एशियाई खेल 2023 के शुरुआती मैच में 314/3 के विशाल स्कोर के साथ टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च टीम स्कोर का रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। कुशल मल्ला, रोहित पौडेल और दीपेंद्र सिंह ऐरी के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने अफगानिस्तान के 278/3 के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

टी20 इंटरनेशनल के इतिहास का सबसे तेज़ शतक

नेपाल के कुशल मल्ला ने एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ मैच में टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज शतक बनाकर इतिहास रच दिया, उन्होंने इसे केवल 34 गेंदों में पूरा किया। उन्होंने डेविड मिलर और रोहित शर्मा के साझा रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, दोनों ने 35 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

टी20 इंटरनेशनल के इतिहास का सबसे तेज़ अर्धशतक

नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी ने सबसे तेज टी20ई अर्धशतक हासिल करने के भारत के युवराज सिंह के 16 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। ऐरी ने एशियन गेम्स 2023 के शुरुआती ग्रुप मैच में मंगोलिया के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की, उन्होंने सिर्फ 10 गेंदों में 52 रनों की शानदार पारी खेली और केवल नौ गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान आठ छक्के लगाए।

Open in app