Asia Cup 2022 Super Fours: एशिया कप ‘सुपर फोर’ में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर बदला लिया, भानुका का धमाका, गुरबाज की पारी बेकार

Asia Cup 2022 Super Fours: अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट पर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका ने 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 03, 2022 11:10 PM

Open in App
ठळक मुद्देरहमानुल्लाह गुरबाज ने 45 गेंद में चार चौके और छह छक्के की मदद से 84 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।श्रीलंका ने शनिवार को एशिया कप ‘सुपर फोर’ टी20 क्रिकेट मैच में अफगानिस्तान को 04 विकेट से हराया। लीग चरण में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को बुरी तरह से मात दी थी। 

Asia Cup 2022 Super Fours: एशिया कप ‘सुपर फोर’ टी20 क्रिकेट मैच में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को पहली हार का स्वाद चखाया। अफगानिस्तान लीग चरण में एक भी मैच नहीं हारा था। लीग चरण में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को बुरी तरह से मात दी थी। श्रीलंका ने बदला ने लिया।

श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 4 विकेट से मात दी। भानुका राजपक्षे ने अहम पारी खेली। 14 गेंद में 31 रन बनाए। श्रीलंका के लिए पथुम निसानका ने 28 गेंद में 35 रन की पारी खेली। कुशल मेंडिस ने 19 गेंद में 36 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। दनुष्का गुणथिलक ने 20 गेंद में 33 रन की अहम पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

राशिद खान ने बोल्ड कर पारी खत्म किया। अफगानिस्तान ने रहमानुल्लाह गुरबाज की 45 गेंद में चार चौके और छह छक्के जड़ित 84 रन की अर्धशतकीय पारी और इब्राहिम जदरान (40 रन) के साथ उनकी दूसरे विकेट के लिये 93 रन की साझेदारी से श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट पर 175 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

उच्चतम लक्ष्य सफलतापूर्वक पीछा किया बनाम अफगानिस्तानः

176 श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान शारजाह 2022*

169 आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान बेलफ़ास्ट 2022

163 हांगकांग बनाम अफगानिस्तान अबू धाबी 2015

162 हांगकांग बनाम अफगानिस्तान मलाहाइड 2015।

श्रीलंका के आखिरी दो मैचः

दुबई में सर्वाधिक रन का पीछा (184 बनाम बांग्लादेश)

शारजाह में सर्वाधिक रन चेज (176 बनाम अफगानिस्तान)*।

गुरबाज के आउट होते ही अफगानिस्तान की पारी धीमी हो गयी। इन दोनों के अलावा नजीबुल्लाह जदरान ने 17 और हजरतुल्लाह जजई ने 13 रन का योगदान दिया। गुरबाज 16वें ओवर में आउट हुए और टीम अंतिम पांच ओवरों में पांच विकेट गंवाकर केवल 37 रन ही जोड़ सकी।

अफगानिस्तान ने हजरतुल्लाह जजई (13 रन) का विकेट पांचवें ओवर में गंवा दिया था जिन्हें दिलशान मदुशंका ने बोल्ड किया। फिर गुरबाज और इब्राहिम जदरान ने 64 गेंद में 93 रन की भागीदारी निभाकर टीम को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। पर असिथा फर्नांडो ने गुरबाज को अपना शिकार बनाया जिससे टीम का स्कोर दो विकेट पर 139 रन था।

गुरबाज ने महीश तीक्ष्णा पर दो और फर्नांडो, वानिंदु हसारंगा डिसिल्वा, दासुन शनाका और चमिका करूणारत्ने पर एक एक छक्के जमाये। इब्राहिम जदरान ने 38 गेंद में दो चौके और एक छक्का जड़ा, वह आउट होने वाले तीसरे खिलाड़ी रहे।

अफगानिस्तान का तीसरा विकेट 18वें ओवर में 151 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद टीम ने तीन विकेट गंवा दिये। राशिद खान (09) ने अंत में एक छक्का जड़ा लेकिन अंतिम गेंद पर रन आउट हो गये। श्रीलंका के लिये दिलशान मदुशंका ने 37 रन देकर दो विकेट हासिल किये जबकि तीक्ष्णा और फर्नांडो को एक एक विकेट मिला। 

टॅग्स :एशिया कपश्रीलंका क्रिकेट टीमअफगानिस्तान क्रिकेट टीमआईसीसीपाकिस्तान क्रिकेट बोर्डटीम इंडियाबीसीसीआईपाकिस्तान क्रिकेट टीमराशिद खान
Open in App

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या