CAA का असम में जमकर विरोध, खेलो इंडिया उद्घाटन समारोह के लिए गुवाहाटी नहीं जाएंगे PM मोदी

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: January 8, 2020 06:18 PM2020-01-08T18:18:24+5:302020-01-08T18:22:17+5:30

Anti-CAA Protests Force Modi to Skip Khelo India Inauguration in Guwahati | CAA का असम में जमकर विरोध, खेलो इंडिया उद्घाटन समारोह के लिए गुवाहाटी नहीं जाएंगे PM मोदी

CAA का असम में जमकर विरोध, खेलो इंडिया उद्घाटन समारोह के लिए गुवाहाटी नहीं जाएंगे PM मोदी

googleNewsNext

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का देशभर में विरोध जारी है। 10 जनवरी को गुवाहाटी में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 का शुभारंभ होने जा रहा है, जिसके उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं जाएंगे।

द इंडियन एक्सप्रेस को खेलो इंडिया गेम्स के सीईओ अविनाश जोशी ने बताया, "हमने प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया था. अब तक, कोई पुष्टि नहीं हुई है.लेकिन अनौपचारिक तौर से, हमें बताया गया है कि वो नहीं आ रहे हैं।’’

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते गुवाहाटी में 15 से 17 दिसंबर के बीच होने वाली भारत-जापान समिट भी रद्द करनी पड़ी थी। इसके कारण प्रधानमंत्री मोदी और शिंजो आबे की मुलाकात भी टल गई थी। 

Open in app