Afghanistan vs Sri Lanka: सुपर नाइट, 40 ओवर, 11 विकेट और 415 रन, लेकिन इस टीम ने मारी बाजी, अंतिम ओवर में बनाने थे 19 रन, यहां जानें 20वां ओवर में क्या हुआ...

Afghanistan vs Sri Lanka, 3rd T20I: अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए, जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बना सकी और तीन रन से हार का सामना करना पड़ा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 22, 2024 12:48 PM

Open in App
ठळक मुद्दे आर गुरबाज़ को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। सुपर नाइट में कमाल देखने का मिला।40 ओवर में 215 रन बने और 11 विकेट गिरे।

Afghanistan vs Sri Lanka, 3rd T20I: कल रोमांच से भरपूर। आखिरकार श्रीलंका 3 रन से चूक गया। अफगानिस्तान व्हाइटवॉश से बच गया। श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम किया। पहला और दूसरा मैच श्रीलंका ने जीता था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 209 रन बनाए, जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बना सकी और तीन रन से हार का सामना करना पड़ा। श्रीलंका कप्तान वानिंदु हसरंगा को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ पुरस्कार दिया गया। आर गुरबाज़ को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। सुपर नाइट में कमाल देखने का मिला। 40 ओवर में 215 रन बने और 11 विकेट गिरे। अंतिम ओवर में 19 रन की जरूरत थी, लेकिन श्रीलंका की टीम 15 रन बना सकी। 

20वां ओवर में क्या हुआः

पहला गेंदः 4 रन

दूसरा गेंदः 0 रन

तीसरा गेंदः 4 रन

चौथा गेंदः 0 रन

5वां गेंदः वाइड

5वां गेंदः 0 रन

छठवां गेंदः 6 रन।

संक्षिप्त स्कोर:

अफगानिस्तानः 20 ओवर में 209/5 (रहमानुल्लाह गुरबाज़ 73, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई 45, अकिला धनंजय 2-37)

श्रीलंकाः 20 ओवर में 206/6 (कामिंडु मेंडिस 65*, पथुम निसांका 60*; मोहम्मद नबी 2-35)।

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (43 में से 70) और हज़रतुल्लाह ज़ज़ई (22 में से 45) की आतिशबाज़ी ने अफगानिस्तान को बड़े स्कोर तक पहुँचाया। दांबुला में अंतिम टी20ई में श्रीलंका के खिलाफ तीन जीत के लिए पर्याप्त साबित हुआ। पथुम निसांका (30 में से 60) और कामिंदु मेंडिस (39 में से 65*) ने मेजबान टीम के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन लक्ष्य से काफी पीछे रह गए।

श्रीलंका को जीत के लिए अंतिम छह गेंद में 19 रन की दरकार थी और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज वफादार मोमंड अंतिम ओवर में गेंदबाजी करने उतरे। कामिंडु मेंडिस ने मोमंड पर पहली और तीसरी गेंद पर दो चौके जड़ दिये। इस गेंदबाज की चौथी गेंद कमर से ऊपर की थी लेकिन लेग अंपायर ने इसे नहीं देखा जिस पर श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसारंगा ने अंपायर की आलोचना भी की।

अब अंतिम दो गेंद में 10 रन की दरकार थी। कामिंडु मेंडिस ने एक छक्का जड़ा लेकिन टीम तीन रन से पीछे रह गयी। वह 39 गेंद में दो छक्के और सात चौके से 65 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका 60 रन बनाने के बाद चोटिल होने के कारण मैदान छोड़कर चले गये थे। अफगानिस्तान के लिए हजरतुल्लाह जजई ने 45 रन और रहमनानुल्लाह गुरबाज ने 70 रन बनाये।

टॅग्स :श्रीलंका क्रिकेट टीमश्रीलंका क्रिकेटअफगानिस्तान क्रिकेट टीम

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या