IPL 13: ऑक्शन में रहे अनसोल्ड, अब हमवतन केन रिचर्डसन के स्थान पर RCB से जुड़े एडम जांपा

इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन इस साल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच यूएई में किया जाएगा...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: September 01, 2020 10:20 AM

Open in App
ठळक मुद्देकेन रिचर्ड्सन की जगह आरसीबी में शामिल हुए एडम जांपा।इस बार ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे जांपा।डेढ़ करोड़ रुपये था बेस प्राइज।

आईपीएल सीजन-13 की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही है। टू्र्नामेंट की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर एडम जांपा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़ गए हैं। ये ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर हमवतन केन रिचर्डसन के स्थान पर शामिल हुआ है। एडम जांपा का पृथकवास समाप्त हो चुका है, जिसके बाद उन्होंने मैदान पर प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

केन रिचर्डसन ने क्यों लिया नाम वापस

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर केन रिचर्डसन जल्द पिता बनने वाले हैं, जिसके चलते उन्होंने ऐसे वक्त में परिवार के साथ ही वक्त बिताने का फैसला लिया है। रिचर्ड्सन साल 2016 में आरसीबी की ओर से खेल चुके हैं। उस सीजन में उन्होंने 4 मैचों में 136 रन देकर 7 विकेट झटके थे। इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब वह यहां अपना योगदान नहीं दे सकेंगे।

एडम जांपा ऑस्ट्रेलिया की ओर से 55 वनडे और 30 टी20 मैच खेल चुके हैं।

ऑक्शन में अनसोल्ड रहे जांपा

इस बार 1.5 करोड़ रुपये के बेस प्राइज वाले आईपीएल ऑक्शन में एडम जांपा अनसोल्ड रहे थे। इससे पहले जांपा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की ओर से खेल चुके हैं। जांपा के आईपीएल प्रदर्शन पर नजर डालें, तो उन्होंने 11 मैचों में 278 रन देकर कुल 19 शिकार किए हैं।

आरसीबी की पूरी टीम:

विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, पार्थिव पटेल, आरोन फिंच, जोशुआ फिलिप, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, देवदत्त पड्डिकल, शहबाज अहमद, गुरुकीरत सिंह मान, शिवम दुबे, क्रिस मौरिस, इसुरु उडाना, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, पवन देशपांडे, मोइन अली, पवन नेगी, डेल स्टेन उमेश यादव, एडम जांपा।

टॅग्स :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरराइजिंग पुणे सुपरजाइंटआईपीएल 2020केन विलियम्सन

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या