शादी के बंधन में महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी के 10 साल पूरे, चेन्नई सुपर किंग्स ने खास अंदाज में दी बधाई

Mahendra Singh Dhoni-Sakshi 10th wedding anniversary: महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की शादी को आज पूरे 10 साल हो गए हैं...

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Published: July 4, 2020 09:33 PM2020-07-04T21:33:10+5:302020-07-04T21:33:10+5:30

MS Dhoni's 10th Wedding Anniversary: Chennai Super Kings share video | शादी के बंधन में महेंद्र सिंह धोनी-साक्षी के 10 साल पूरे, चेन्नई सुपर किंग्स ने खास अंदाज में दी बधाई

महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तानों में शामिल हैं।

googleNewsNext
Highlightsमाही-साक्षी की शादी की 10वीं सालगिरह।चेन्नई सुपर किंग्स ने दी बधाई।आईपीएल फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी से शादी रचाई थी। आज उनकी शादी की 10वीं सालगिरह है, जिस मौके पर चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। 

सीएसके ने दी बधाई: इस वीडियो के कैप्शन में सीएसके ने लिखा, साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शादी को 10 साल पूरे कर लिए हैं। आइए, इस सुपर कपल को आगे के लिए बधाईयां देते हैं।"

क्रिकेट मैदान से दूर माही: महेंद्र सिंह धोनी विश्व कप-2019 के बाद कोई भी मैच नहीं खेले हैं। फैंस को उम्मीद थी कि धोनी आईपीएल सीजन-13 में एक बार अपनी फॉर्म को साबित करेंगे, लेकिन कोरोना की वजह से इसका आयोजन अभी तक नहीं हो सका है।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 शादी रचाई थी।
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने 4 जुलाई 2010 शादी रचाई थी।

प्रदर्शन पर एक नजर: विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी 90 टेस्ट की 144 पारियों में 16 बार नाबाद रहते 4876 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतक, 33 अर्धशतक और 1 दोहरा शतक जड़ा है। बात अगर 350 वनडे मैचों की करें, तो इसमें 84 बार नाबाद रहते हुए धोनी 10773 रन बना चुके हैं। एकदिवसीय मैचों में माही 10 सेंचुरी और 73 फिफ्टी लगा चुके हैं। वहीं टी20 के 98 मुकाबलों में 2 अर्धशतक की मदद से 1617 रन बना चुके हैं। धोनी का प्रदर्शन आईपीएल में भी शानदार रहा है। इसके 190 मैचों में उन्होंने 65 बार नाबाद रहते हुए 23 अर्धशतक की मदद से 4432 रन बनाए हैं।

Open in app