खुलासा! 30 लाख रुपये कमाकर शांति से 'रांची' में जिंदगी बिताना चाहते थे महेंद्र सिंह धोनी

मुंबई के इस बल्लेबाज ने पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारुप से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने यह बात ट्विटर पर एक प्रशंसक के सवाल यह प्रतिक्रिया देते हुए कही।

By भाषा | Published: March 29, 2020 09:40 PM2020-03-29T21:40:53+5:302020-03-29T21:40:53+5:30

MS Dhoni wanted to earn Rs 30 lakh and spend rest of his life peacefully in Ranchi: Wasim Jaffer | खुलासा! 30 लाख रुपये कमाकर शांति से 'रांची' में जिंदगी बिताना चाहते थे महेंद्र सिंह धोनी

खुलासा! 30 लाख रुपये कमाकर शांति से 'रांची' में जिंदगी बिताना चाहते थे महेंद्र सिंह धोनी

googleNewsNext

भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप विजेता कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के शुरुआती दिनों में सिर्फ 30 लाख रुपये कमाकर अपने गृहनगर रांची में शांति से रहना चाहते थे। यह खुलासा भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और धोनी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले वसीम जाफर ने किया।

धोनी की अगुवाई में भारत ने 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में एकदिवसीय विश्व कप का खिताब जीता था। वह भारत के सबसे सफल कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में से एक माने जाते है। जाफर ने कहा कि धोनी से एक बार उन से कहा था कि वह ‘क्रिकेट खेल कर 30 लाख रुपये कमाना चाहते है’।

जाफर ने शनिवार को अपने ट्विटर पर लिखा, ‘‘मुझे याद है जब वह भारतीय टीम में अपने पहले या दूसरे साल में थे तब उन्होंने कहा था, वह क्रिकेट खेल कर 30 लाख रुपये कमाना चाहते थे ताकि वे रांची में शांति से जीवन व्यतीत कर सकें।’’

मुंबई के इस बल्लेबाज ने पिछले महीने क्रिकेट के सभी प्रारुप से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने यह बात ट्विटर पर एक प्रशंसक के सवाल यह प्रतिक्रिया देते हुए कही।

प्रशंसक ने उनसे धोनी से जुड़ी याद साझा करने को कहा था। पिछले साल इंग्लैंड में हुए एकदिवसीय विश्व कप के बाद धोनी ने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से वापसी करने वाले थे लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इस साल टूर्नामेंट के आयोजन की संभावना बहुत कम है।

Open in app