IPL auction 2022: इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन, मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा

IPL auction 2022: आईपीएल नीलामी के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 12, 2022 04:44 PM2022-02-12T16:44:41+5:302022-02-12T16:54:44+5:30

IPL auction 2022 rohit sharma mumbai indians ishan kishan 15-25 crore rupee sold Yuvraj Singh 16 cr | IPL auction 2022: इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन, मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा

ईशान किशन के लिए मुंबई, गुजरात, पंजाब, हैदराबाद ने बोली लगाई।

googleNewsNext
Highlightsचेन्नई सुपर किंग्स ने अंबाती रायुडू को पौने सात करोड़ रुपये में बरकरार रखा है।मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा है।

IPL auction 2022: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज और झारखंड के खिलाड़ी ईशान किशन फिर से टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ खेलते नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ में खरीदा है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अंबाती रायुडू को पौने सात करोड़ रुपये में बरकरार रखा है।

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद से लंबी होड़ के बाद 15 करोड़ 25 लाख रुपये में फिर खरीदा।

ईशान किशन नीलामी कहानी:

2016 - 35 लाख (गुजरात लायंस)

2018 - 6.2 करोड़ (मुंबई इंडियंस)

2022 - 15.25 करोड़ (मुंबई इंडियंस)।

ईशान किशन के लिए मुंबई, गुजरात, पंजाब, हैदराबाद ने बोली लगाई। आखिरकार में मुंबई इंडियंस ने फिर से खिलाड़ी को टीम में बनाए रखा। युवराज सिंह को रिकॉर्ड टूटने से बच गया। सिंह 16 करोड़ में बिके थे। अभी तक के ऑक्शन में बिके सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

ईशान का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 2015 सत्र से पहले रिकॉर्ड 16 करोड़ रूपये में खरीदा था। इससे एक साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने उन्हें 14 करोड़ रूपये में खरीदा।

आईपीएल नीलामी में सबसे महंगे भारतीय: (Most expensive Indian buys at an IPL auction)

16 करोड़ः युवराज सिंह, दिल्ली, 2015

15.25 करोड़ः ईशान किशन, एमआई, 2022*

14 करोड़ः  युवराज सिंह, RCB, 2014

12.5 करोड़ः दिनेश कार्तिक, दिल्ली, 2014

12.25 करोड़ः श्रेयस अय्यर, KKR, 2022*।

आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला क्रिस मौरिस हैं जिन्हें 2021 में मिनी नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था जबकि उनका बेसप्राइज 75 लाख रुपये था। मौरिस ने उस सत्र में 11 मैचों में 15 विकेट लिये लेकिन बल्ले से कमाल नहीं कर सके।

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2020 में 15 . 5 करोड़ में खरीदा था जिसे इस नीलामी में साढे सात करोड़ रुपये में फिर खरीदा। न्यूजीलैंड के काइल जैमीसन को आरसीबी ने 2021 में 15 करोड़ में और इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स ने 2017 में 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

Open in app