IPL Auction 2022: 12 और 13 को मेगा नीलामी, 10 टीम, किसके पर्स में कितने रुपये, किस-किस खिलाड़ी पर नजर, जानें सारे अपडेट

IPL Auction 2022: आईपीएल नीलामी के दौरान 590 खिलाड़ियों के लिए बोली लगेगी। पिछले महीने जारी किए गए 1,214 खिलाड़ियों की मूल सूची से आधे से अधिक खिलाड़ियों को हटा दिया है।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 10, 2022 05:14 PM2022-02-10T17:14:03+5:302022-02-10T17:20:01+5:30

IPL Auction 2022 Full breakdown purse remaining 10 teams ahead mega auction 12 and 13 feb csk mi rcb pk rr syh dc lsg | IPL Auction 2022: 12 और 13 को मेगा नीलामी, 10 टीम, किसके पर्स में कितने रुपये, किस-किस खिलाड़ी पर नजर, जानें सारे अपडेट

स्वामित्व वीवो से टाटा के पास चला गया है और इसे 2022 सीजन से टाटा आईपीएल कहा जाएगा। (file photo)

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में है। इस बार 10 टीम के बीच मुकाबला है।सुबह 11 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2022 सीजन के लिए भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली की सेवाओं को बरकरार रखा, जबकि मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी के साथ विश्वास बनाए रखा।

आईपीएल 2022 के लिए मेगा नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में है। इस बार 10 टीम के बीच मुकाबला है।सुबह 11 बजे से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। स्वामित्व वीवो से टाटा के पास चला गया है और इसे 2022 सीजन से टाटा आईपीएल कहा जाएगा।

रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची और टीमों के बैलेंस पर्सः (Full list of players retained and the teams’ balance purse)

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके): रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (6 करोड़) बैलेंस पर्स: 48 करोड़ रुपये।

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर): आंद्रे रसेल (12 करोड़, पर्स से 16 करोड़ काटे जाएंगे), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़, 12 करोड़ पर्स से कटेंगे), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़) बैलेंस पर्स: 48 करोड़ रुपये।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़) बैलेंस पर्स: 68 करोड़ रु।

मुंबई इंडियंस (MI): रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़) बैलेंस पर्स: 48 करोड़ रुपये।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB): विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़) बैलेंस पर्स: 57 करोड़ रु।

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी): ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़, 12 करोड़ पर्स से कटेंगे), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़, 8 करोड़ पर्स से कटेंगे), एनरिक नॉर्टजे (6.5 करोड़) बैलेंस पर्स: 47.5 करोड़ रुपये।

राजस्थान रॉयल्स (आरआर): संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़) बैलेंस पर्स: 62 करोड़ रुपये।

पंजाब किंग्स (PBKS): मयंक अग्रवाल (12 करोड़, 14 करोड़ पर्स से कटेंगे), अर्शदीप सिंह (4 करोड़) बैलेंस पर्स: 72 करोड़ रुपये।

गुजरात टाइटंस (जीटी): गुजरात फ्रें चाइजी ने तीन खिलाड़ियों - हार्दिक पांड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़) और शुभमन गिल (8 करोड़) को चुना है। बैलेंस पर्स: 52 करोड़ रुपये।

लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी): लखनऊ आईपीएल टीम के खिलाड़ियों में केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (9.2 करोड़) और रवि बिश्नोई (4 करोड़) शामिल हैं। बैलेंस पर्स: 58 करोड़।

जारी की गई खिलाड़ियों की पूरी सूची: (Full list of players released)

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके): फाफ डु प्लेसिस, ड्वेन ब्रावो, सुरेश रैना, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर

दिल्ली कैपिटल्स (डीसी): श्रेयस अय्यर, अवेश खान, कगिसो रबाडा, आर अश्विन

मुंबई इंडियंस (MI): हार्दिक पांड्या, ईशान किशन, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): राशिद खान, डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, मनीष पांडे

राजस्थान रॉयल्स (आरआर): बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, लियाम लिविंगस्टोन

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर): इयोन मोर्गन, शुभमन गिल, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा

पंजाब किंग्स (PBKS): केएल राहुल, क्रिस गेल, रवि बिश्नोई, निकोलस पूरन, शाहरुख खान।

Open in app