IPL Auction 2018: क्रिस गेल को किसी ने नहीं खरीदा, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक!

2 करोड़ की बेस प्राइस वाले क्रिस गेल को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा

By विनीत कुमार | Published: January 27, 2018 02:19 PM2018-01-27T14:19:45+5:302018-01-27T14:26:37+5:30

IPL Auction 2018: Chris Gayle Remained Unsold, twitter reaction | IPL Auction 2018: क्रिस गेल को किसी ने नहीं खरीदा, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ा मजाक!

क्रिस गेल आईपीएल

googleNewsNext

आईपीएल-2018 की नीलामी में सबसे चौंकाने वाला फैसला वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का न बिकना रहा। गेल ने अपनी बेस प्राइस 2 करोड़ रखी थी लेकिन किसी फ्रेंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखाई।

गेल ने पिछला सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेला था लेकिन 9 मैचों में केवल 200 रन बनाए। गेल को टी20 के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में माना जाता है और उनके नाम इस फॉर्मेट कई रिकॉर्ड्स हैं। गेल के नाम टी20 इतिहास के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है। यही नहीं, गेल के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन, सबसे ज्यादा शतक, अर्धशतक का भी रिकॉर्ड है।  (पढ़ें: IPL Auction 2018: पढ़िए नीलामी की पल-पल की अपडेट्स)

बहरहाल, गेल के नहीं बिकने पर ट्विटर पर कई मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं और फैंस ने गेल के न बिकने पर जमकर मजाक उड़ाया है। आइए देखें गेल के न बिकने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने कैसे कमेंट्स किए। (पढ़ें: IPL Auction 2018: 30 गेंदों में शतक ठोकने वाले क्रिस गेल को नहीं मिला कोई खरीदार)







Open in app