IPL 2023 CSK vs GT: आईपीएल 2023 का पहला अर्धशतक, इस खिलाड़ी के नाम, 23 गेंद में फिफ्टी, यहां जानें पहला विकेट, पहला चौका और छक्का किसने नाम

IPL 2023 CSK vs GT: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। पहला रन बाई रूप में बना।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 31, 2023 08:52 PM2023-03-31T20:52:18+5:302023-03-31T20:53:32+5:30

IPL 2023 CSK vs GT Ruturaj Gaikwad fifty off 23 balls ruturaj Gaikwad first four and six Mohammed Shami first wickets | IPL 2023 CSK vs GT: आईपीएल 2023 का पहला अर्धशतक, इस खिलाड़ी के नाम, 23 गेंद में फिफ्टी, यहां जानें पहला विकेट, पहला चौका और छक्का किसने नाम

चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ ने मात्र 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

googleNewsNext
Highlightsरुतुराज गायकवाड़ ने पहला चौका और पहला छक्का लगाया। गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी मोहम्मद शमी पहला विकेट अपने नाम किया। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ ने मात्र 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

IPL 2023 CSK vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 शुरू हो गया है। फैंस कई दिन से फटाफट क्रिकेट का इंतजार कर रहे थे। गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। पहला रन बाई रूप में बना। रुतुराज गायकवाड़ ने पहला चौका और पहला छक्का लगाया।

गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी मोहम्मद शमी पहला विकेट अपने नाम किया। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ ने मात्र 23 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और पहले खिलाड़ी बन गए। डोनवे कोनवे एक रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान 6 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए। 

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले मैच में शुक्रवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आईपीएल के मौजूदा सत्र में पहली बार ‘इंपेक्ट प्लेयर’ नियम का इस्तेमाल किया जाएगा जबकि टीम कमर से ऊपर की नोबॉल और वाइड के लिए भी डीआरएस का इस्तेमाल कर पाएगी। 

इंपेक्ट प्लेयर होना काफी फायदेमंद: धोनी

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले से पहले कहा कि टीम में ‘इंपेक्ट प्लेयर’ का होना फायदेमंद है क्योंकि इससे फैसले करने की प्रक्रिया आसान हो जाती है। नए ‘इंपेक्ट प्लयेर’ नियम के तहत मैच की स्थिति के अनुसार मैच के बीच में एक बल्लेबाज या गेंदबाज को बदला जा सकता है।

इस नियम से मुकाबलों के और अधिक रोमांचक होने की उम्मीद है। धोनी ने टॉस के दौरान कहा, ‘‘यह (इंपेक्ट प्लेयर) होना काफी फायदेमंद है। फैसला करना थोड़ा आसान हो जाता है क्योंकि आप उसका इस्तेमाल कभी भी कर सकते हैं।’’ धोनी को हालांकि लगता है कि इस नियम से टीम में ऑलराउंडर की भूमिका कम हो जाएगी। इस नियम के कारण ऑलराउंडर का प्रभाव थोड़ा कम हो जाएगा।

Open in app