IPL 2022 RRvsDC: अश्विन ने IPL करियर का जड़ा पहला अर्धशतक, राजस्थान ने दिल्ली को जीत के लिए दिया 161 रनों का लक्ष्य

राजस्थान के आर. अश्विन ने आज बल्ले से अपना कमाल दिखाते हुए आईपीएल करियर का अपना पहला अर्धशतक लगाया। तीसरे क्रम में बल्लेबाजी करने आए अश्विन ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 11, 2022 09:22 PM2022-05-11T21:22:04+5:302022-05-11T22:59:14+5:30

IPL 2022 RR vs DC Rajasthan sets 161 runs target against Delhi | IPL 2022 RRvsDC: अश्विन ने IPL करियर का जड़ा पहला अर्धशतक, राजस्थान ने दिल्ली को जीत के लिए दिया 161 रनों का लक्ष्य

IPL 2022 RRvsDC: अश्विन ने IPL करियर का जड़ा पहला अर्धशतक, राजस्थान ने दिल्ली को जीत के लिए दिया 161 रनों का लक्ष्य

googleNewsNext
HighlightsRR ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनायाअश्विन ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, इनमें 4 चौके, 2 छक्के शामिल

मुंबई: आईपीएल 2022 के 58वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्य ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 161 रनों का लक्ष्य रखा है। राजस्थान के आर. अश्विन ने आज बल्ले से अपना कमाल दिखाते हुए आईपीएल करियर का अपना पहला अर्धशतक लगाया। तीसरे क्रम में बल्लेबाजी करने आए अश्विन ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए। जिसमें उनके चार चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने भी शानदार बैटिंग की। उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 रनों की पारी खेली। 

राजस्थान के सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर का बल्ला आज नहीं चला। वे 7 रनों के व्यक्तिगत स्कोर बनाकर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 11 रन था।  जबकि यशस्वी जैसवाल 19 रनों का योगदान दे सके। वहीं कप्तान संजू सैमसन (6) सस्ते में आउट हो गए। रियान पराग (9), रैसी (10) भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाया और दिल्ली को जीत के लिए 161 रनों का लक्ष्य दिया।

दिल्ली के गेंदबाजों की बात करें तो चेतन सकारिया ने 2 विकेट लेकर 4 ओवर में 23 गंवाए। जबकि एनरिज नोर्त्जे ने भी अपने कोटे के 4 ओवरों में 43 रन लुटाकर 2 विकेट हासिल किया। वहीं मिचेल मार्श भी दो विकेट लेने में सफल रहे। इस मुकाबले में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया था। 

अश्विन के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज

आर. अश्विन ने इस अर्धशतक के साथ एक रिकॉर्ड भी कायम किया है। वे उस लिस्ट में शामिल हो गए हैं जिन्होंने आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक या इससे ज्यादा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों ने सबसे अधिक पारियां ली हैं। अश्विन से पहले जडेजा ने अपना पहला अर्धशतक लगाने के लिए 132 पारियां ली थीं। जबकि अश्विन ने 72 पारियों में अर्धशतक लगाया है। ऐसे ही हरभजन ने 61 पारियों में यह कारनाम किया था तो स्टीव स्मिथन ने 31 पारियां ली थी। 

Open in app