IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को 6.5 करोड़ में खरीदा था, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज नहीं, आईपीएल खेलेगा ऑस्ट्रेलियाई आल राउंडर

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने आईपीएल नीलामी में मिशेल मार्श को साढ़े छह करोड़ रुपये में खरीदा था। वह रविवार को क्षेत्ररक्षण ड्रिल के दौरान कूल्हे में चोट लगा बैठे थे।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 30, 2022 03:47 PM2022-03-30T15:47:04+5:302022-03-30T15:48:54+5:30

IPL 2022: Injured all-rounder Mitchell Marsh Delhi Capitals 6-5 crores bought squad ruled out Pakistan series | IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने इस खिलाड़ी को 6.5 करोड़ में खरीदा था, पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज नहीं, आईपीएल खेलेगा ऑस्ट्रेलियाई आल राउंडर

मार्श दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़ने के लिये भारत जायेंगे जहां वह पृथकवास पूरा करेंगे।

googleNewsNext
Highlights आस्ट्रेलिया ने 88 रन से जीत दर्ज की थी।फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फरहार्ट के मार्गदर्शन में चोट से उबरने की प्रक्रिया जारी रखेंगे। फरहार्ट 2020 आईपीएल सत्र से दिल्ली कैपिटल्स के साथ हैं।

IPL 2022: चोटिल आल राउंडर मिशेल मार्श अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) से जुड़ेंगे और भारत में अपनी चोट से उबरने की प्रक्रिया जारी रखेंगे जबकि वह पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवर की सीरीज से बाहर हो गये हैं।

 

दिल्ली ने पिछले महीने आईपीएल नीलामी में इस 30 साल के खिलाड़ी को साढ़े छह करोड़ रुपये में खरीदा था। वह रविवार को क्षेत्ररक्षण ड्रिल के दौरान कूल्हे में चोट लगा बैठे थे। इसके कारण वह मंगलवार को लाहौर में पहले वनडे में भी नहीं खेल पाये जिसमें आस्ट्रेलिया ने 88 रन से जीत दर्ज की थी।

मार्श अब फिजियोथेरेपिस्ट पैट्रिक फरहार्ट के मार्गदर्शन में चोट से उबरने की प्रक्रिया जारी रखेंगे। फरहार्ट 2020 आईपीएल सत्र से दिल्ली कैपिटल्स के साथ हैं। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘मार्श दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ जुड़ने के लिये भारत जायेंगे जहां वह पृथकवास पूरा करेंगे और पूर्व आस्ट्रेलिया और न्यू साउथ वेल्स के मौजूदा फिजियो पैट फरवार्ट उनकी चोट से उबरने की प्रक्रिया का ध्यान रखेंगे। ’’

मार्श ने कहा, ‘‘पाकिस्तान सीरीज में नहीं खेलने से निराश हूं लेकिन अगले दौरे पर आस्ट्रेलियाई टीम के साथ दोबारा जुड़ने के लिये प्रयासरत हूं। ’’ पहले मार्श को दिल्ली के शुरूआती तीन मैच में नहीं खेलना था क्योंकि वह आस्ट्रेलिया की पाकिस्तान के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज का हिस्सा थे। 

Open in app