IPL 2022: अक्षर और ललित ने मुंबई इंडियंस को किया आउट, रोहित पर भारी पड़े पंत, 10 गेंद पहले दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हराया

IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 177 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 27, 2022 07:05 PM2022-03-27T19:05:28+5:302022-03-27T19:36:28+5:30

IPL 2022 Delhi Capitals won by 4 wkts Mumbai, 2nd Match rohit sharma rishab pant | IPL 2022: अक्षर और ललित ने मुंबई इंडियंस को किया आउट, रोहित पर भारी पड़े पंत, 10 गेंद पहले दिल्ली ने मुंबई को 4 विकेट से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने 10 गेंद पहले मैच 4 विकेट से जीत लिया। सातवें विकेट के लिए नाबाद 75 रन जोड़े।

googleNewsNext
Highlightsदिल्ली ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाकर जीत दर्ज की।मुंबई ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर पांच विकेट पर 177 रन बनाये।कुलदीप दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज रहे।

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को यहां मुंबई इंडियन्स को चार विकेट से हराया। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने पर पांच विकेट पर 177 रन बनाये। दिल्ली ने 18.2 ओवर में छह विकेट पर 179 रन बनाकर जीत दर्ज की।

दिल्ली कैपिटल्स के ललित यादव और अक्षर पटेल ने मैच का रुख ही मोड़ दिया। दोनों ने सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। दिल्ली कैपिटल्स ने 10 गेंद पहले मैच 4 विकेट से जीत लिया। सातवें विकेट के लिए नाबाद 75 रन जोड़े।

ललित यादव ने 38 गेंद पर नाबाद 48 रन की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। अक्षर पटेल ने भी धमाका कर दिया। पटेल ने 17 गेंद में 38 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल हैं। मुंबई के जसप्रीत बुमराह विकेट के लिए तरस गए। 3.2 ओवर में 43 रन दिए।

कुलदीप दिल्ली के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। इशान किशन ने शुरू से लेकर आखिर तक एक छोर संभालकर 48 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाए। रोहित शर्मा (32 गेंदों पर 41, चार चौके, दो छक्के) और इशान (11 चौके, दो छक्के) ने पहले विकेट के लिये 67 रन जोड़कर बल्लेबाजी का न्योता पाने वाले मुंबई को बहुत अच्छी शुरुआत दिलाई थी।

Open in app