IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं

आईपीएल का यह 34वां मुकाबल है, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली टीम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 22, 2022 07:14 PM2022-04-22T19:14:51+5:302022-04-22T19:32:33+5:30

IPL 2022 Delhi Capitals vs Rajasthan Royals, DC won the toss, choose to bowl | IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं

googleNewsNext
Highlightsआज के मैच में दिल्ली कैपिटल्स में कोई बदलाव नहींपंत ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का किया फैसला

मुंबई: राजस्थान रॉयल के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है। आईपीएल का यह 34वां मुकाबल है, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली और राजस्थान दोनों टीमों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

इस सीजन में दिल्ली ने अब तक छह मुकाबले खेले हैं। इसमें तीन में उसे जीत तो तीन में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। पिछला मुकाबला दिल्ली ने पंजाब के खिलाफ जीतकर प्वॉइंट टेबल पर वह छठे स्थान पर है।

वहीं राजस्थान रॉयल्स ने भी अब तक छह मुकाबले खेले हैं जिनमें टीम को 4 में जीत और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट टेबल पर टीम तीसरे पायदान पर है। राजस्थान ने अपना पिछला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से जीता था। 

टीमें:

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद।

राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन, करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, ओबेद मैककॉय, युजवेंद्र चहल।

Open in app