ICC Women’s T20 World Cup 2023: महिला टी20 विश्व कप 10 फरवरी से शुरू, 10 टीम और 2 ग्रुप, 26 फरवरी को फाइनल, टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान, जानें शेयडूल

ICC Women’s T20 World Cup 2023: आईसीसी के अनुसार पहला सेमीफाइनल 23 और दूसरा 24 फरवरी को खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 6, 2023 04:04 PM2023-02-06T16:04:31+5:302023-02-06T16:05:48+5:30

ICC Women’s T20 World Cup 2023 Schedule, 10 Teams 2 group 10 February start final 26 feb team india vs pak 12 feb Venues, Match Timings see | ICC Women’s T20 World Cup 2023: महिला टी20 विश्व कप 10 फरवरी से शुरू, 10 टीम और 2 ग्रुप, 26 फरवरी को फाइनल, टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान, जानें शेयडूल

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी।

googleNewsNext
Highlightsदक्षिण अफ्रीका आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। केप टाउन, पार्ल और गेकेबेरा मैचों की मेजबानी करेंगे।इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी।

ICC Women’s T20 World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका में महिला टी20 विश्व कप होने जा रहा है। 10 फरवरी को पहला मैच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को खेला जाएगा। आईसीसी के अनुसार पहला सेमीफाइनल 23 और दूसरा 24 फरवरी को खेला जाएगा। 

यह पहली बार है, जब दक्षिण अफ्रीका आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। केप टाउन, पार्ल और गेकेबेरा मैचों की मेजबानी करेंगे। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। फाइनल 26 फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का मैच 12 फरवरी को यहां होगा। शेफाली वर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले महीने पहला अंडर 19 विश्व कप जीता था। टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि हमारा फोकस आईसीसी ट्रॉफी पर है।

आईसीसी महिला T20 विश्व कप 2023:(ICC Women’s T20 World Cup 2023: Schedule , Teams, Venues, Match Timings In IST)

10 फरवरी साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका, रात 10.30 बजे केपटाउन

11 फरवरी वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड, शाम 6.30 बजे पार्ल

11 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड रात 10.30 बजे पार्ल

12 फरवरी भारत बनाम पाकिस्तान, शाम 6.30 बजे केपटाउन

12 फरवरी बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, रात 10.30 बजे केपटाउन

13 फरवरी आयरलैंड बनाम इंग्लैंड, शाम 6.30 बजे पार्ल

13 फरवरी साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड रात 10.30 बजे पार्ल

14 फरवरी ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश रात 10.30 रात

15 फरवरी वेस्टइंडीज बनाम भारत, शाम 6.30 बजे केपटाउन

15 फरवरी पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, रात 10.30 बजे केप टाउन

16 फरवरी श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया शाम 6.30 बजे

17 फरवरी न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, शाम 6.30 बजे केपटाउन

17 फरवरी वेस्टइंडीज बनाम आयरलैंड रात 10.30 बजे केप टाउन

18 फरवरी इंग्लैंड बनाम भारत, शाम 6.30 बजे

18 फरवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया रात 10.30 बजे गक्बेर्हा

19 फरवरी पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, शाम 6.30 पार्ल

19 फरवरी न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका रात 10.30 बजे पार्ल

20 फरवरी आयरलैंड बनाम भारत, शाम 6.30 बजे

21 फरवरी इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, शाम 6.30 बजे केपटाउन

21 फरवरी दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, रात 10.30 बजे केपटाउन

23 फरवरी सेमी-फाइनल 1 6.30 शाम केप टाउन

24 फरवरी सेमी-फाइनल 2 6.30 शाम केप टाउन

26 फरवरी फाइनल शाम 6.30 बजे केप टाउन।

आईसीसी महिला T20 विश्व कप 2023:

आईसीसी महिला T20 विश्व कप 2023 में दस टीमें भाग ले रही हैं। इन दस टीमों को क्रमशः दो समूहों में विभाजित किया गया है, ग्रुप ए और बी। प्रत्येक समूह के सदस्य उस विशिष्ट समूह के हर दूसरे सदस्य को राउंड-रॉबिन प्रारूप में खेलेंगे। ग्रुप स्टेज के अंत में, प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। वहां से हमें नॉकआउट मैचों के अपने दो फाइनलिस्ट मिलेंगे।

समूह ए: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका।

समूह बी: भारत, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्ट इंडीज।

जीत की भविष्यवाणी अब तक हुए 7 टी20 महिला वर्ल्ड कप में से ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 5 बार जीत हासिल की है।इस साल भी टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार हैं। हालांकि, उन्हें पिछले टी20 महिला विश्व कप की उपविजेता भारत से कड़ी टक्कर मिलेगी। 2020 टी20 महिला विश्व कप में भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हराया था। इंग्लैंड भी प्रबल दावेदार है।

Open in app