ICC Women's T20 World Cup 2023: भारतीय टीम लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची, विराट और रोहित से आगे हरमनप्रीत

ICC Women's T20 World Cup 2023: स्मृति मंधाना की आक्रामक अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने महिला टी20 विश्व के ग्रुप दो के बारिश से प्रभावित अपने आखिरी लीग मुकाबले में सोमवार को यहां आयरलैंड को डकवर्थ-लुईस पद्धति से पांच रन से शिकस्त दी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 20, 2023 10:19 PM2023-02-20T22:19:57+5:302023-02-20T22:21:25+5:30

ICC Women's T20 World Cup 2023 India semi-finals third successive time harmanpreet kaur world number one 150 match virat kohli 115 rohit sharma 148 | ICC Women's T20 World Cup 2023: भारतीय टीम लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची, विराट और रोहित से आगे हरमनप्रीत

ICC Women's T20 World Cup 2023: भारतीय टीम लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची, विराट और रोहित से आगे हरमनप्रीत

googleNewsNext
Highlightsटी20 में 150 मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा अभी तक 148 मैच खेले हैं। विराट कोहली 115 ही मैच खेले हैं।

ICC Women's T20 World Cup 2023: भारत की महिला टीम की कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा सहित दुनिया के कई खिलाड़ी से आगे निकल गईं। टी20 में 150 मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा अभी तक 148 मैच खेले हैं। विराट कोहली 115 ही मैच खेले हैं। 

भारतीय टीम लगातार तीसरी बार महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। टीम पिछली बार 2020 में उपविजेता रही थी। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की आक्रामक अर्धशतकीय पारी खेली। जीत के साथ ही भारत ने चार मैचों में छह अंक के साथ सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। इस ग्रुप से इंग्लैंड ने पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह तय कर ली है।

सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की इस प्रारूप की सर्वश्रेष्ठ 87 रन की ताबड़तोड़ पारी से भारत ने छह विकेट पर 155 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करने के बाद बारिश के कारण खेल रोके जाने के समय आयरलैंड को 8.2 ओवर में दो विकेट पर 54 रन पर रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करते समय आयरलैंड ने पहले ओवर में ही दो विकेट गंवा दिये।

एमी हंटर जेमिमा रोड्रिग्स के शानदार क्षेत्ररक्षण और थ्रो पर रन आउट हुई तो वहीं रेणुका सिंह ने शानदार लय में चल रही ओर्ला प्रेंडरगास्ट को खाता खोले बगैर बोल्ड किया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज गैबी लुईस (25 गेंद में नाबाद 32) और कप्तान लॉरा डेनेली (20 गेंद में नाबाद 17 रन) ने तीसरे विकेट के लिए 45 गेंद में 53 रन की अटूट साझेदारी कर मैच में आयरलैंड की वापसी कराने की कोशिश की।

उनकी कोशिश पर हालांकि बारिश ने पानी फेर दिया। इससे पहले वामहस्त बल्लेबाज मंधाना ने 56 गेंद की आकर्षक पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़े। उन्होने शेफाली वर्मा (24) के साथ पहले विकेट के लिए 62 और कप्तान हरमनप्रीत कौर (13) के साथ दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलायी।

बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर शेफाली और हरमनप्रीत रन बनाने के लिए संघर्ष करती दिखी लेकिन स्मृति पर इसका कोई असर नहीं हुआ। शेफाली ने 29 गेंद की पारी में तीन चौके लगाये जबकि हरमनप्रीत 20 गेंद की पारी में एक भी चौका लगाने में विफल रही। आयरलैंड के लिए डेलेनी ने तीन जबकि प्रेंडरगस्ट ने दो विकेट चटकाये। आर्लीन केली को एक सफलता मिली। 

Open in app