टी20 विश्व कपः नामीबिया और यूएई बाहर, ग्रुप ए से श्रीलंका-नीदरलैंड सुपर 12 में

ICC T20 World Cup 2022: ग्रुप ए से श्रीलंका और नीदरलैंड सुपर 12 में प्रवेश किया। यूएई ने नामीबिया को 7 रन से हराया। 22 सितंबर से सुपर 12 मुकाबला शुरू हो रहा है। 

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 20, 2022 05:01 PM2022-10-20T17:01:34+5:302022-10-20T17:44:51+5:30

ICC T20 World Cup 2022 Namibia and UAE out Group A Sri Lanka-Netherlands in Super 12 United Arab Emirates won by 7 runs | टी20 विश्व कपः नामीबिया और यूएई बाहर, ग्रुप ए से श्रीलंका-नीदरलैंड सुपर 12 में

यूएई ने नामीबिया को 7 रन से हराया। 22 सितंबर से सुपर 12 मुकाबला शुरू हो रहा है। 

googleNewsNext
Highlightsयूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 148 रन बनाए। नामीबिया की टीम 141 रन पर आउट हो गई। यूएई की ओर से मुहम्मद वसीम ने 41 गेंद में 3 छक्के और एक चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली। 

ICC T20 World Cup 2022: टी20 विश्व कप में उलटफेर जारी है। यूएई ने नामीबिया को बाहर कर दिया। इसके साथ ही ग्रुप ए से श्रीलंका और नीदरलैंड सुपर 12 में प्रवेश किया। यूएई ने नामीबिया को 7 रन से हराया। 22 सितंबर से सुपर 12 मुकाबला शुरू हो रहा है। 

यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 141 रन पर आउट हो गई। यूएई की ओर से मुहम्मद वसीम ने 41 गेंद में 3 छक्के और एक चौके की मदद से 50 रन की पारी खेली। चुन्दंगापॉयल रिज़वान 43 रन पर नाबाद रहे।

ग्रुप ए में श्रीलंका ने 3 मैच खेलते हुए 2 जीत और एक हार के साथ अंक तालिका में नंबर एक पर रहा। नीदरलैंड 3 मैच खेलते हुए 2 जीत और एक हार के साथ दूसरे पायदान पर रहा। इससे पहले कुसल मेंडिस के 79 रन की मदद से एशियाई चैम्पियन श्रीलंका ने नीदरलैंड को 16 रन से हराकर टी20 विश्व कप के सुपर 12 चरण में प्रवेश कर लिया।

हार के बावजूद नीदरलैंड टीम भी सुपर 12 में पहुंच गई क्योंकि यूएई ने ग्रुप ए के आखिरी मैच में नामीबिया को हरा दिया । यह टी20 विश्व कप में यूएई की पहली जीत थी । पहले मैच में नामीबिया से हारी श्रीलंका टीम के लिये मेंडिस ने 44 गेंद में 79 रन की पारी खेली जिसकी मदद से उनकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 162 रन बनाये।

जवाब में ग्रुप ए में नामीबिया और यूएई को हराकर नीदरलैंड की टीम नौ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। वानिंदु हसरंगा ने चार ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि महीष तीक्षणा को दो विकेट मिले। नीदरलैंड के लिये सलामी बल्लेबाज मैक्स ओ डाउड ने 53 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 71 रन बनाये।

उन्हें हालांकि दूसरे छोर से कोई सहयोग नहीं मिल सका। श्रीलंकाई टीम ग्रुप वन में इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया , न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के साथ खेलेगी जबकि नीदरलैंड ग्रुप दो में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के साथ होगा। श्रीलंकाई टीम तीन मैचों में चार अंक लेकर सुपर 12 चरण में पहुंच गई है।

Open in app