IPL में फ्लॉप रहे ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी, सोशल मीडिया पर फैंस ले रहे जमकर मजे

किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से आईपीएल के पूरे सीजन फ्लॉप रहे ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली। आईपीएल में मैक्सवेल का बल्ला बिल्कुल शांत रहा था।

By अमित कुमार | Published: November 28, 2020 10:04 AM2020-11-28T10:04:04+5:302020-11-28T10:26:56+5:30

Glenn Maxwell leaves Twitter amused after his contrasting performance in IPL and first ODI against India | IPL में फ्लॉप रहे ग्लेन मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ खेली ताबड़तोड़ पारी, सोशल मीडिया पर फैंस ले रहे जमकर मजे

ग्लेन मैक्सवेल। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

googleNewsNext
Highlightsआईपीएल पूरे सीजन फ्लॉप रहे मैक्सवेल का यह रूप देखकर फैंस भी हैरान नजर आए। मैक्सवेल की आईपीएल फ्रैंचाइज़ी किंग्स इलेवन पंजाब ने भी उनकी इस पारी पर प्रतिक्रिया दी हैं। मैक्सवेल ने सीजन के दौरान खेले 13 मैचों में 15.42 की मामूली औसत और 101.88 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 108 रन बनाए थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत शुक्रवार को सिडनी में हार गया। ऑस्ट्रेलिया के 374 रनों के जवाब में भारतीय टीम 308 रन ही बना सकी। दौरे के शुरुआत हार के बाद होने पर विराट कोहली ने निराशा जाहिर की। वहीं इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ पारी खेली। मैक्सवेल ने महज 19 गेंदों में 45 रन जड़ दिए। 

आईपीएल पूरे सीजन फ्लॉप रहे मैक्सवेल का यह रूप देखकर फैंस भी हैरान नजर आए। आईपीएल में मैक्सवेल के बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला था। लेकिन भारत के खिलाफ पहले मैच में पांच चौके और तीन छक्के जड़ दिए। मैक्सवेल की आतिशी पारी की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी हो रही हैं। फैंस लगातार मैक्सवेल को लेकर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं।

मैक्सवेल की आईपीएल फ्रैंचाइज़ी किंग्स इलेवन पंजाब ने भी उनकी इस पारी पर प्रतिक्रिया दी हैं। पंजाब ने आकर्षक पारी पर बेहद मजेदार ट्वीट किया है जोकि अब तेजी वायरल हो रहा हैं। किंग्स इलेवन पंजाब ने ट्वीट द्वारा कहा, मैक्सवेल की बेस्ट पारी देखना कड़वी-मिठाई जैसा हैं। मैक्सवेल ने सीजन के दौरान खेले 13 मैचों में 15.42 की मामूली औसत और 101.88 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 108 रन बनाए थे। 

मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठ सत्र में अपने प्रदर्शन में निरंतरता की कमी के लिए अपनी भूमिका में लगातार बदलाव को जिम्मेदार ठहराया जबकि देश के लिए खेलते हुए उनकी भूमिका बिलकुल स्पष्ट होती है। मैक्सवेल मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई टीम में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि उनकी भूमिका शीर्ष चार बल्लेबाजों का समर्थन करना है।

Open in app