IPL 2024: गेराल्ड कोएत्ज़ी ने फेंकी इस सीजन की सबसे तेज गेंद, देखिए आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंदों की लिस्ट

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शॉन टैट के नाम है। शॉन टैट ने आईपीएल 2011 में अपनी 157.71 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गेंद फेंकी थी। गेराल्ड कोएत्ज़ी शॉन टैट के 13 साल पुराने रिकॉर्ड से मामूली अंतर से चूक गए।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 2, 2024 06:09 PM2024-04-02T18:09:56+5:302024-04-02T18:11:56+5:30

Fastest deliveries in IPL history IPL 2024 Gerald Coetzee Shaun Tait | IPL 2024: गेराल्ड कोएत्ज़ी ने फेंकी इस सीजन की सबसे तेज गेंद, देखिए आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंदों की लिस्ट

गेराल्ड कोएत्ज़ी ने फेंकी इस सीजन की सबसे तेज गेंद

googleNewsNext
Highlightsगेराल्ड कोएट्ज़ी ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकीराजस्थान के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच के दौरान 157.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकीमयंक यादव को पछाड़कर आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया

IPL 2024: आइपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्ज़ी ने सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में इस सीजन की सबसे तेज गेंद फेंकी। दक्षिण अफ्रीका के स्टार ने मयंक यादव को पछाड़कर आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। लखनऊ सुपर जायंट्स के मयंक यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ के एकाना स्टेडियम में पदार्पण करते हुए 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।  

अपना पहला ही मैच खेल रहे मयंक ने लगातार किमी 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सबको प्रभावित किया था। हालांकि मयंक का ये रिकॉर्ड ज्यादा दिनों तक नहीं रहा और गेराल्ड कोएट्ज़ी ने  राजस्थान के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच के दौरान 157.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। यह इस सीजन की अब तक की सबसे तेज गेंद थी। 

आइपीएल 2024 की अब तक की सबसे तेज गेंदें


157.4 किमी प्रति घंटा - गेराल्ड कोएत्ज़ी - एमआई बनाम आरआर

155.8 किमी प्रति घंटा - मयंक यादव - एलएसजी बनाम पीबीकेएस

153.9 किमी प्रति घंटा - मयंक यादव - एलएसजी बनाम पीबीकेएस

153.4 किमी प्रति घंटा - मयंक यादव - एलएसजी बनाम पीबीकेएस

153 किमी प्रति घंटा - नंद्रे बर्गर - आरआर बनाम डीसी

152.3 किमी प्रति घंटा - गेराल्ड कोएत्ज़ी - एमआई बनाम एसआरएच

151.2 किमी प्रति घंटा - अल्जारी जोसेफ - आरसीबी बनाम केकेआर

150.9 किमी प्रति घंटा - मथीशा पथिराना - सीएसके बनाम जीटी


आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज  शॉन टैट के नाम है। शॉन टैट ने आईपीएल 2011 में अपनी 157.71 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ गेंद फेंकी थी। गेराल्ड कोएत्ज़ी शॉन टैट के 13 साल पुराने रिकॉर्ड से मामूली अंतर से चूक गए। 


आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज गेंदें

शॉन टैट 157.71 किमी प्रति घंटा - 2011

गेराल्ड कोएत्ज़ी 157.4 किमी प्रति घंटा - 2024

लॉकी फर्ग्यूसन 157.3 किमी प्रति घंटा - 2022

उमरान मलिक 157 किमी प्रति घंटा - 2022

एनरिक नॉर्टजे 156.22 किमी प्रति घंटा - 2020

उमरान मलिक 156 किमी प्रति घंटा - 2022

मयंक यादव 155.8 किमी प्रति घंटा - 2024

Open in app