ENG-W vs SA-W SEMIFINAL: फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने कौन, इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा सेमीफाइनल आज, मैच कब और कहां लाइव देखें

ENG-W vs SA-W Women’s T20 World Cup 2023 Semi-final 2: इंग्लैंड महिला आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में शुक्रवार, 24 फरवरी को केप टाउन के न्यूलैंड्स में दक्षिण अफ्रीका की महिलाओं से भिड़ेगी।

By सतीश कुमार सिंह | Published: February 24, 2023 03:08 PM2023-02-24T15:08:47+5:302023-02-24T15:11:27+5:30

ENG-W vs SA-W Women’s T20 World Cup 2023 Semi-final 2 Telecast Channel Where watch live streaming details in India FIGHT place in FINAL vs Australia Check  | ENG-W vs SA-W SEMIFINAL: फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के सामने कौन, इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा सेमीफाइनल आज, मैच कब और कहां लाइव देखें

26 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

googleNewsNext
Highlightsमैच की विजेता फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।इंग्लैंड की महिलाएं ग्रुप बी में 8 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर थीं।दक्षिण अफ्रीका की महिलाएं ग्रुप-ए में दूसरे स्थान पर रहीं।

ENG-W vs SA-W Women’s T20 World Cup 2023 Semi-final 2: गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया लगातार सातवीं बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टक्कर है और 26 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया से खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने पहले सेमीफाइनल में भारत को पांच रन से हराया था। इंग्लैंड ग्रुप बी में आठ अंकों के साथ शीर्ष पर रहा और अपने सभी चार मैच जीते। उन्होंने वेस्टइंडीज पर सात विकेट की जीत के साथ अपने महिला टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत की और इसके बाद आयरलैंड पर चार विकेट से जीत दर्ज की।

यह मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा और शाम 6:30 बजे शुरू होगा। लीग चरण के आखिरी मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 114 रनों के बड़े अंतर से हराया था। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका की महिलाओं ने भी बांग्लादेश महिला के खिलाफ लीग चरण का अपना आखिरी मैच जीता था।

ग्रुप ए में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ अंकों (4) के बराबर रहने के बावजूद, मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने बेहतर नेट-रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने टूर्नामेंट की शुरुआत श्रीलंका के हाथों उलटफेर के साथ की।

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल कब है?

इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल 2 मुकाबले की विजेता ऑस्ट्रेलिया से महिला टी20 विश्व कप 2023 के फाइनल में रविवार, 26 फरवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स में भिड़ेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा। स्थान- न्यूलैंड्स, केप टाउन, लाइव स्ट्रीमिंग: डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप।

ENG-W बनाम RSA-W अनुमानित XI:

इंग्लैंड: सोफिया डंकले, डेनिएल व्याट, एलिस कैपसे, नेट साइवर-ब्रंट, हीथर नाइट (c), एमी जोन्स (wk), सोफी एक्लेस्टोन, कैथरीन साइवर-ब्रंट, चार्लोट डीन, सारा ग्लेन, फ्रेया डेविस।

दक्षिण अफ्रीका: तज़मिन ब्रिट्स, लोरा वोल्वार्ड्ट, मरिज़ैन कप्प, सुने लुस (कप्तान), क्लो ट्रायोन, नादिन डी क्लार्क, एनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनिम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा।

Open in app