Cricket World Cup ODI World Cup 2023: किंग कोहली 354 रन के साथ सबसे आगे, टॉप-5 में दो भारतीय और दो न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, देखें लिस्ट

Cricket World Cup ODI World Cup 2023: मोहम्मद शमी के पांच विकेट के बाद विराट कोहली के बड़े अर्धशतक से भारत ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए एक दिवसीय विश्व कप मैच में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया।

By सतीश कुमार सिंह | Published: October 23, 2023 01:26 PM2023-10-23T13:26:42+5:302023-10-23T13:28:09+5:30

Cricket World Cup Latest virat kohli 354 runs Points Table Highest Run-Scorer And Wicket-Taker Updated List After IND vs NZ World Cup Match | Cricket World Cup ODI World Cup 2023: किंग कोहली 354 रन के साथ सबसे आगे, टॉप-5 में दो भारतीय और दो न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, देखें लिस्ट

photo-ani

googleNewsNext
Highlightsविश्व कप 2023 के 21वें मैच में मेन इन ब्लू ने ब्लैक कैप्स को चार विकेट से हरा दिया।न्यूजीलैंड पांच मैच में चार जीत से आठ अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।क्रिकेट विश्व कप 2023 अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल करने में मदद की।

Cricket World Cup ODI World Cup 2023: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी 20 साल पुरानी हार का सिलसिला खत्म कर दिया। आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टूर्नामेंट में पिछले 20 वर्षों में कीवी टीम पर पहली जीत है। विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 मैच में यह भारत की चौथी जीत है।

भारत ने न्यूजीलैंड को विश्व कप में पिछली बार 20 साल पहले 2003 में सेंचुरियन में हराया था। इस जीत से भारत ने पांच मैचों में पांच जीत से 10 अंक के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करके सेमी फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को पंख लगा दिए हैं। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 अंक तालिका में नंबर दो स्थान पर न्यूजीलैंड 8 अंकों और 1.48 के नेट रन रेट के साथ है।

गत चैंपियन इंग्लैंड पर दक्षिण अफ्रीका की जीत ने उनके नेट रन रेट में उल्लेखनीय वृद्धि की, जिससे वह आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया की पाकिस्तान पर हालिया जीत ने उन्हें क्रिकेट विश्व कप अंक तालिका में नंबर 4 स्थान पर पहुंचा दिया। पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड क्रमशः 5वें, 6वें और 7वें स्थान पर हैं। श्रीलंका चार मैचों में एक जीत के साथ आठवें स्थान पर है। इंग्लैंड नौवें स्थान पर और अफगानिस्तान सबसे नीचे दसवें स्थान पर है।

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ीः भारतीय बल्लेबाजी आइकन विराट कोहली वर्तमान में वनडे विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। भारत के रोहित शर्मा को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के शीर्ष स्कोरर की सूची में दूसरे नंबर पर रखा गया है।

शीर्ष 5 सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ीः

1. विराट कोहली (भारत)- 354 रन

2. रोहित शर्मा (भारत)- 311 रन

3. मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान) - 294 रन

4. रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 290 रन

5. डेरिल मिशेल (न्यूजीलैंड)- 268 रन।

वनडे विश्व कप 2023 में अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाजः

1. मिशेल सेंटनर (न्यूजीलैंड) - 12 विकेट

2. जसप्रीत बुमराह (भारत) - 11 विकेट

 3. दिलशान मदुशंका (श्रीलंका) - 11 विकेट

4. मैट हेनरी (न्यूजीलैंड) - 10 विकेट

5. शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान) - 9 विकेट।

Open in app